Surya Guru Yuti Rashifal: द्रिक पंचांग के अनुसार, देवगुरु बृहस्पति 19 जुलाई, 2026 की देर शाम लगभग 9 बजकर 43 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसे वैदिक ज्योतिष में बेहद शुभ और फलदायी माना गया है. वहीं उसके अगले दिन यानी 20 जुलाई को दिन में 11 बजकर 33 मिनट पर ग्रहों के स्वामी सूर्य भी इसी नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे और उनकी युति गुरु ग्रह से होगी. सूर्य-गुरु का मिलन वैसे भी बेहद लाभकारी होता है, लेकिन पुष्य नक्षत्र में इन दोनों ग्रहों की युति और भी फलदायी और दूरगामी लाभ दिलाने वाली साबित होती है. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में सूर्य और गुरु की युति एक विशेष ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा, लेकिन कुछ राशियों के जातकों के लिए यह युति बेहद शुभ और अनुकूल साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं, जिनके सम्मान, ज्ञान और धन में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं?
मेष राशि
सूर्य और गुरु की यह युति मेष राशि के लोगों के फैसलों को मजबूत बनाएगी. ऑफिस में आपका शांत व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा. बॉस आपके भरोसे नया काम छोड़ सकते हैं. बिजनेस में पुराने ग्राहक फिर लौट सकते हैं. ऑनलाइन पेमेंट का रुका पैसा वापस मिलने के योग हैं. बैंक खाते या निवेश से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है. किसी सरकारी योजना का लाभ मिल सकता है. स्टूडेंट जातक नई टेक्नोलॉजी या AI टूल सीखकर दूसरों से आगे निकल सकते हैं. किसी प्रतियोगिता में आपका कॉन्फिडेंस ही सबसे बड़ी ताकत बनेगा. यात्रा छोटी होगी, लेकिन उपयोगी रहेगी. पड़ोस के किसी बुजुर्ग की मदद करने का मौका मिलेगा. घर की छत, बिजली या पानी की छोटी मरम्मत समय पर पूरी होगी. रिश्तेदारों के बीच आपकी बात से विवाद शांत हो सकता है. लव रिलेशनशिप में अनावश्यक शक खत्म होगा.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Chanakya Niti Thoughts: एक स्त्री को पति के सामने नहीं करने चाहिए ये 4 काम, जानें चाणक्य नीति का रहस्य
---विज्ञापन---
सिंह राशि
पुष्य नक्षत्र में सूर्य और गुरु की युति सिंह राशि के जातकों के प्रभाव को फिर से नई ऊंचाई दे सकती है. लोग आपकी बात बीच में नहीं काटेंगे. आपकी राय की कीमत बढ़ेगी. ऑफिस की मीटिंग में आपका आइडिया फाइनल हो सकता है. किसी पुराने प्रोजेक्ट का क्रेडिट अब मिल सकता है. जो लोग नौकरी बदलना चाहते हैं, उन्हें अचानक कॉल आ सकती है. बिजनेस में किसी बड़े ग्राहक से पहली मुलाकात उम्मीद से बेहतर रहेगी. सोशल मीडिया पर डाला गया काम सही लोगों तक पहुंच सकता है. किसी पुराने शिक्षक का फोन नई दिशा दिखा सकता है. बैंक से लोन या फाइनेंस जुड़ी बात आसान हो सकती है. सरकारी फाइल लंबे इंतजार के बाद आगे बढ़ेगी. घर के बड़े सदस्य आपकी किसी बात पर गर्व महसूस करेंगे. पड़ोसी से चली आ रही छोटी गलतफहमी खत्म होगी. पालतू पशु की देखभाल में समय देना मन को सुकून देगा. धार्मिक सेवा या रक्तदान जैसे काम से सम्मान मिल सकता है.
---विज्ञापन---
कर्क राशि
पुष्य नक्षत्र कर्क राशि के जातकों के लिए सम्मान और भरोसे का समय साबित हो सकता है. लोग आपको जिम्मेदार व्यक्ति मानेंगे. ऑफिस में आपकी एक छोटी सलाह पूरी टीम का काम आसान कर सकती है. नया प्रोजेक्ट आपके नाम हो सकता है. व्यापारियों को किसी पुराने ग्राहक से बड़ा ऑर्डर मिलने के संकेत हैं. दुकान या ऑफिस की लोकेशन बदलने का विचार भी बन सकता है. परिवार में संपत्ति से जुड़ी बातचीत सकारात्मक रहेगी. किसी रिश्तेदार से सालों पुरानी नाराजगी खत्म हो सकती है. अस्पताल में किसी परिचित की मदद करने से नया संपर्क बनेगा. वही संपर्क भविष्य में काम आएगा. सोशल मीडिया पर आपकी सादगी लोगों को पसंद आएगी. कोई वीडियो या पोस्ट अचानक ज्यादा लोगों तक पहुंच सकता है. स्थानीय सामाजिक कार्यक्रम में सम्मान मिल सकता है. छात्र रिसर्च, लेखन या भाषण प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. पालतू पशु की सेहत पर थोड़ा ध्यान दें. वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Kundali Pitru Dosha: जन्म कुंडली के ये संकेत हैं पितृ दोष के लक्षण, जानें कैसे करें पहचान और उपाय
---विज्ञापन---
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को के लिए यह युति सिर्फ भाग्य नहीं, सही समय पर सही लोगों से मुलाकात भी लेकर आएगी. किसी पुराने मित्र का मैसेज नई शुरुआत करा सकता है. इंटरव्यू में आपका आत्मविश्वास असर छोड़ेगा. बिजनेस करने वालों को रेफरेंस से नया क्लाइंट मिलेगा. किसी विदेशी कंपनी या दूसरे शहर से जुड़ा काम आगे बढ़ सकता है. ऑनलाइन मीटिंग उम्मीद से बेहतर रहेगी. कोर्ट का कोई छोटा मामला राहत दे सकता है. पुलिस वेरिफिकेशन या लाइसेंस से जुड़ी प्रक्रिया आसान होगी. किरायेदार के साथ रुकी बातचीत समाधान की तरफ बढ़ेगी. परिवार में किसी युवा सदस्य की उपलब्धि खुशी देगी. स्टूडेंट किसी प्रतियोगिता में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. कोई टीचर आपकी मेहनत की खुलकर तारीफ करेंगे. किसी मंदिर या सेवा कार्य में शामिल होने से मन हल्का रहेगा. पुराना कर्ज चुकाने का रास्ता निकल सकता है. सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट नए अवसर ला सकती है
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए यह युति फलदायी रहेगी. इसके प्रभाव से कई दिनों से रुका मन अब आगे बढ़ने लगेगा. जॉब कर रहे लोगों को अचानक नई जिम्मेदारी मिल सकती है. आपका काम बिना बोले लोगों तक पहुंचेगा. बिजनेस में किसी महिला ग्राहक या पार्टनर से बड़ा लाभ मिल सकता है. पुराना भुगतान मिलने से राहत होगी. किसी बैंक अधिकारी की सलाह भविष्य में फायदा दे सकती है. घर में धार्मिक आयोजन या पारिवारिक मिलन की योजना बन सकती है. बुजुर्गों के साथ बिताया समय नई सीख देगा. छात्र पढ़ाई के साथ किसी स्किल कोर्स में भी अच्छा करेंगे. ऑनलाइन इंटरव्यू में आपकी सादगी पसंद की जाएगी. पड़ोस के बच्चों की मदद करने से सम्मान मिलेगा. आप किसी पशु सेवा अभियान में शामिल होंगे. किसी पुराने दोस्त से अचानक मुलाकात होगी. वही मुलाकात नया बिजनेस आइडिया दे सकती है. लव लाइफ में जल्दबाजी से बचें. स्वास्थ्य ठीक रहेगा.
यह भी पढ़ें: Swapna Shastra: सपने में मृत व्यक्ति से बात करना किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.