Tri Ekadash Yog 2025: साल 2025 में 12 सितंबर की दोपहर 12 बजकर 57 मिनट पर त्रिएकादश योग बन रहा है, जिसे लाभ दृष्टि भी कहा जाता है। ये योग तब बनता है, जब कोई दो ग्रह एक-दूसरे से 60 डिग्री के कोण पर स्थित होते हैं। इस बार सूर्य और गुरु ग्रह एक दूसरे से 60° पर स्थित होंगे, जिससे ‘त्रिएकादश योग’ बनेगा। लाभ दृष्टि का बनना बेहद शुभ होता है, जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक लाभ होता है। साथ ही करियर में उन्नति होती है और व्यक्तिगत जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। इसके अलावा ‘त्रिएकादश योग’ का प्रभाव सेहत पर भी पड़ता है। आइए जानते हैं इस बार ‘त्रिएकादश योग’ का बनना किन-किन राशियों के भाग्य को चमका सकता है।
मिथुन राशि
सूर्य और गुरु के संयोग से बनने वाले ‘त्रिएकादश योग’ से सबसे ज्यादा लाभ मिथुन राशिवालों को होने वाला है। यदि आपने किसी खास दोस्त से दूरी बना रखी है तो वो आपको मनाने का प्रयास करेगा और कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएगा। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा और निवेश करने के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों के नए संपर्क स्थापित होंगे, जो करियर के लिहाज से अच्छे रहेंगे। किसी जमीन को लेकर केस चल रहा है तो मामला खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 9 सितंबर 2025 का राशिफल
सिंह राशि
12 सितंबर को ‘त्रिएकादश योग’ का बनना सिंह राशिवालों के लिए अच्छा रहेगा, क्योंकि इसके सकारात्मक प्रभाव से आपके आत्मविश्वास को बल मिलेगा। आप अपने फैसलों को लेकर संतुष्ट रहेंगे और करियर में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। इसके अलावा पारिवारिक संबंधों में मिठास आने से मन खुश रहेगा। सिंगल जातक किसी दोस्त के प्रति आकर्षित होंगे, जिनसे रिश्ता जोड़ना सही भी रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो ये समय कामकाजी लोगों के हित में रहेगा।
धनु राशि
मिथुन और सिंह के साथ-साथ धनु राशिवालों को भी 12 सितंबर के दौरान सूर्य और गुरु के ‘त्रिएकादश योग’ से लाभ होगा। विवाहित जातकों के संबंध मधुर रहेंगे और रिश्तों में अपनापन बढ़ेगा। पूरे आत्मविश्वास के साथ किए गए कामों में कारोबारियों को निश्चित ही सफलता मिलेगी। हाल के दिनों में जिन लोगों का दिल टूटा है, उनका ज्यादातर समय धार्मिक माहौल में व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होने से मानसिक तनाव कम होगा।
ये भी पढ़ें- 9 सितंबर को इन लोगों के साथ घट सकती है अनहोनी घटना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines