---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Aaj Ka Rashifal: इन 6 राशियों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, पढ़ें 9 सितंबर 2025 का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: दैनिक राशिफल के जरिए किसी भी दिन की अच्छी और बुरी दोनों तरह की घटनाओं के बारे में पता चल सकता है। यहां तक कि हर एक व्यक्ति के मूड के बारे में भी पता चल सकता है। चलिए पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि आज यानी 9 सितंबर 2025, वार मंगलवार का दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 9 September 2025: पंचांग के अनुसार, आज 9 सितंबर 2025, वार मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और तृतीया तिथि है। साथ ही उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र, रेवती नक्षत्र, तैतिल करण, गर करण, गण्ड योग और वृद्धि योग का संयोग बन रहा है। इसके अलावा आज पितृपक्ष का द्वितीया श्राद्ध होगा। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज मंगल देव कन्या राशि में, शुक्र देव कर्क राशि में, राहु ग्रह कुंभ राशि में, गुरु देव मिथुन राशि में, शनि देव मीन राशि में और चंद्र देव मेष राशि में रहेंगे, जबकि बुध, सूर्य और केतु ग्रह दिन खत्म होने तक सिंह राशि में रहेंगे। आइए अब पं. सत्यम विष्णु अवस्थी से जानते हैं कि सभी 12 राशिवालों के लिए आज 9 सितंबर 2025 का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

यदि आपने अपनों से दूरी बना रखी है तो समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार को बदलें। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। साथ ही नए संपर्क स्थापित होंगे।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

पारिवारिक लोगों से आपके संबंध मधुर होंगे। नौकरीपेशा जातक कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। यदि आज आप पूरे आत्मविश्वास और आनंद के साथ किसी काम को करेंगे तो निश्चित सफल होंगे।

मिथुन राशि

नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल रहेगी। कानों में कोई समस्या हो सकती है। आज आप अनावश्यक विवादों में न बोलें, नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता आज मंगलवार को पा सकते हैं।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

मंगलवार को आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आपने कभी मदद की थी, आज वो ही आपका विरोध करेंगे। हालांकि, रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च होना संभव है। इसके अलावा मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह राशि

वैचारिक मतभेद दूर होंगे और किसी खास को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नए सौदे लाभप्रद रहेंगे, लेकिन रुके हुए कार्य पूरे होने में समय लग सकता है। इसके अलावा मांगलिक खर्च संभव है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 9 सितंबर को इन लोगों के साथ घट सकती है अनहोनी घटना, जानें उपाय

कन्या राशि

बीती बातों को भुलाकर रिश्तों की नई शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा। हालांकि, आपकी उन्नति से विरोधियों को तकलीफ हो सकती है। इसके अलावा राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे।

---विज्ञापन---

तुला राशि

मन में किसी बात को लेकर दुविधा है तो उसके कारण तनाव रहेगा। हालांकि, मित्र आपके कार्यों में सहायक रहेंगे और यात्रा भी सुखद रहेगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी, लेकिन उधार दिया पैसा आने में संदेह है।

वृश्चिक राशि

कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से इर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से आप चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग लाभान्वित रहेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा धन आगमन में आ रही रुकावट दूर होगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा और धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। हालांकि, माता के स्वास्थ्य के कारण चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रूपरेखा बनेगी। इसके अलावा दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

मकर राशि

रुके कार्य और योजनाओं को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, जिसमें सफलता मिलने की भी संभावना है। किसी बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराएं नहीं और अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। इस मुश्किल घड़ी में मकर राशिवालों को जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि 

नई योजनाओं में निवेश सोच-समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन-जायदाद के मसले लंबित ही रहेंगे। इस दौरान शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति दिलवा सकते हैं। इसके अलावा कारोबार विस्तार के योग हैं।

मीन राशि

नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बड़ों से सलाह लें। पूंजी निवेश करते समय सतर्क रहें और जल्दी से किसी की बातों में न आएं। मीन राशि के जातकों को आज अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 9 सितंबर को इन 3 राशियों का जीवनसाथी से हो सकता है झगड़ा, रहेंगे उदास

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 09, 2025 07:53 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola