Surya Grahan: बैसाख माह की अमावस्या को इस बार सूर्य ग्रहण हो रहा है। भारतीय शास्त्रों में ग्रहण को तंत्र-मंत्र संबंधित कार्यों के लिए अत्यन्त शुभ माना गया है। यही कारण है कि इस समय विभिन्न प्रकार के कर्मकांड किए जाते हैं। पंडित कमलेश शास्त्री के अनुसार आप भी कुछ बहुत ही आसान से धार्मिक कर्मकांड करके अपने भाग्य को संवार सकते हैं। जानिए इन उपायों के बारे में
यह भी पढ़ें: Amavasya Ke Upay: अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
सूर्य ग्रहण पर करें ये उपाय (Surya Grahan)
- यदि आपको अपने गुरु से मंत्र मिला हुआ है तो सूर्य ग्रहण के समय गुरु मंत्र का अधिकाधिक जप करें। इससे आध्यात्मिक शक्तियां बढ़ती हैं और साधक की उन्नति होती है।
- इस दिन आप अपने गुरु की देखरेख तथा उनके दिशा-निर्देश में किसी विशेष मंत्र का भी अनुष्ठान कर सकते हैं। ध्यान रखें कि गुरु के आदेश के बिना किसी भी साधना को न करें, क्योंकि ग्रहण के दौरान शक्तियां बहुत उग्र होती हैं।
- धार्मिक ग्रंथों के अनुसार ग्रहणकाल में भगवान के नाम स्मरण अथवा उनके स्तोत्र का पाठ करना भी अत्यन्त शुभ रहता है। इससे आध्यात्मिक शक्तियां तो मिलती ही हैं, साथ में भोग और सुख-सुविधा के साधन भी प्राप्त होते हैं।
यह भी पढ़ें: Vastu Tips: घर से निकलते ही दिखें ये पक्षी तो हर कार्य में मिलेगी कामयाबी
- यदि आपकी जन्मकुंडली में कोई ग्रहदोष है तो किसी योग्य तथा विद्वान आचार्य की देखरेख में उसके निमित्त उपाय भी किए जा सकते हैं। इन उपायों से ग्रहदोष तथा कालसर्पदोष दूर होते हैं।
- सूर्य ग्रहण सदैव अमावस्या को ही होता है जिसे पितरों की तिथि माना गया है। अत: इस दिन पितरों की शांति एवं प्रसन्नता के निमित्त पिंड दान, श्राद्ध तथा तर्पण भी करना चाहिए। इससे उनका आशीर्वाद मिलता है।
– पंडित कमलेश शास्त्री (kamleshshastri9001@gmail.com)
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
14 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines