Surya Grahan 2026: कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? इन राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

Surya Grahan 2026: फाल्गुन अमावस्या के दिन साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा. इस सूर्य ग्रहण के प्रभाव से कई राशियों को अशुभ परिणाम मिलेगा. यह सूर्य ग्रहण कब लगेगा और किन राशियों पर इसका प्रभाव होगा चलिए जानते हैं.

Surya Grahan 2026:

Photo Credit- News24GFX

विज्ञापन

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन अमावस्या पर होगा. फाल्गुन अमावस्या 17 फरवरी 2026 को है. इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. यह ग्रहण धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा. मुख्य रूप से यह ग्रहण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में दिखेगा. हालांकि, इसका प्रभाव पूरी दुनिया पर होगा. भारत में इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा. इस ज्योतिषीय घटना के प्रभाव से किन राशियों पर प्रभाव होगा चलिए जानते हैं.

सूर्य ग्रहण से इन 3 राशियों की बढ़ेंगी मुश्किलें

सिंह राशि

Advertisment

सिंह राशि के लोगों पर सूर्य ग्रहण का असर पड़ सकता है. आपको जमीन या घर-मकान को बेचने और खरीदने से पहले से अच्छे से सोच-विचार कर लेना होगा. किसी निवेश को करने से पहले सोच लें. व्यापार करने वाले लोगों को नुकसान हो सकता है. आप किसी समस्या में उलझ सकते हैं. अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें. किसी यात्रा पर जाने से बचें.

मकर राशि

विज्ञापन

मकर राशि वालों को घर में किसी छोटी सी बात को लेकर परेशान होना पड़ सकता है. विवाह के लिए रुकना पड़ सकता है. रिश्तों में तनाव का सामना करना पड़ सकता है. आप बीमार पड़ सकते हैं इससे बचने के लिए खानपान का ध्यान रखें. संबंधों को बेहतर बनाए रखने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. खराब सेहत के कारण काम में परेशाानी हो सकती है.

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के नौकरी करने वाले लोगों पर काम का बोझ बढ़ सकता है. नौकरी के कार्यभार के कारण परेशान हो सकते हैं. अपनी वाणी पर संयम रखें वरना आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं. नया घर और नया वाहन खरीद सकते हैं. आपका लव पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है. आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ