Baba Vanga Predictions 2026: खतरनाक साबित हो सकती हैं बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां, बन सकती हैं विनाश की वजह

Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा ने कई ऐसी भविष्यवाणियां की हैं जो बहुत ही डराने वाली हैं. उनकी की हुई भविष्यवाणियों के मुताबिक, दुनिया में बड़े उलटफेर और गंभीर खतरों का संकट मंडरा रहा है. बाबा वेंगा की यह भविष्यवाणी दुनियाभर के इंसानों के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं.

Baba Vanga Predictions 2026

Photo Credit- News24GFX

Baba Vanga Predictions 2026: बाबा वेंगा एक बुल्‍गारिया भविष्‍यवक्‍ता है जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं. बाबा वेंगा 1911 में जन्मीं बल्गेरियाई युवती थीं. इनका नाम वांगेलिया पांडेवा दिमित्रोवा था, बाद में इन्हें बाबा वेंगा के नाम से जाना जाने लगा. ऐसा दावा किया जाता है कि बाबा वेंगा ने भविष्य की कई घटनाओं को लेकर भविष्यवाणी की जो सच साबित हुई. उन्होंने 2026 को लेकर कई भविष्यवाणी की हैं जो लोगों को डरा रही हैं. चलिए जानते हैं कि, 2026 को लेकर बाबा वेंगा की कौन सी भविष्यवाणियां हैं जो लोगों को डरा रही हैं.

विज्ञापन

तीसरे विश्व युद्ध का खतरा

बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, इस वर्ष तीसरा विश्व युद्ध हो सकता है. उनकी भविष्यवाणी विनाशकारी युद्ध और लंबे चलने वाले तनाव की ओर इशारा कर रही हैं. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी को लोग रूस-अमेरिका तनाव, चीन-ताइवान विवाद से जोड़कर देख रहे हैं. वर्तमान में वेनेजुएला के बिगड़ते हालात इसे सच साबित करते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

कुदरत का कहर

यह साल युद्ध के अलावा प्रकृति आपदाओं से भरा रह सकता है. बाबा वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, भूकंप आ सकते हैं. ज्वालामुखी फट सकता है और मौसम अचानक से खतरनाक रूप से बदल सकता है. इसके कारण अधिक सर्दी या गर्मी देखने को मिल सकती है.

विज्ञापन

आर्थिक संकट बना सकता है समस्या

दुनियाभर के लोगों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. लेडबाइबल की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाबा ने यह भविष्यवाणी की है कि 2026 में ग्लोबल संकट आ सकता है. इस फाइनेंशियल संकट की वजह से डिजिटल और फिजिकल करेंसी खत्म हो सकती है. ग्लोबल मंदी के कारण पूरी दुनिया परेशान हो सकती है.

एलियंस से हो सकता है सामना

बाबा वेंगा की एक ऐसी भविष्यवाणी है कि, इंसानों का सामना एलियंस से हो सकता है. एक बड़ा अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर आ सकता है इससे इंसानों का सामना दूसरी दुनिया के लोगों से हो सकता है. हालांकि, इस भविष्यवाणी को लेकर वैज्ञानिकों ने कोई पुष्टि नहीं की है कि, ऐसा होगा या नहीं होगा.

विज्ञापन

इंसान पर भारी पड़ेगा AI

एक और वायरल भविष्यवाणी के मुताबिक, 2026 में इंसानों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI भारी पड़ सकता है. इंसान मशीनों पर अधिक निर्भर हो जाएगा. धीरे-धीरे फैसले लेने की समझ मशीनों के हाथ में चली जाएगी.

(डिस्क्लेमर – यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है वैज्ञानिक रूप से पुष्टि नहीं की गई है और सिर्फ जानकारी के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ