Surya Grahan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण का खास महत्व है, जिसका प्रभाव हर एक राशि के जातक के ऊपर पड़ता है। पंचांग के अनुसार, साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को देर रात 09:13 मिनट पर लग रहा है, जो अगले दिन 03 अक्टूबर को प्रात: काल 03:17 मिनट पर समाप्त होगा। 2 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण कन्या राशि में लगेगा। जहां पर पहले से पापी ग्रह केतु विराजमान हैं। ऐसे में सूर्य ग्रहण के कारण 2 अक्टूबर 2024 को कन्या राशि में सूर्य और केतु की युति होगी, जिसके प्रभाव से बुधादित्य योग बनेगा। चलिए अब जानते हैं साल के आखिरी सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव किन तीन राशियों के ऊपर सबसे ज्यादा पड़ेगा।
तुला राशि
सूर्य देव तुला राशि के तीसरे स्थान में विराजमान होंगे, जहां केतु संग युति होगी। सूर्य-केतु के मिलने के कारण इस राशि के जातकों के जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है। छात्रों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिससे वो अपनी बात आसानी से सामने वाले व्यक्ति के सामने व्यक्त कर पाएंगे। बड़े से बड़ा काम भी आसानी से पूरा हो जाएगा। भाई-बहनों के बीच अनबन चल रही है, तो मनमुटाव दूर होने की संभावना है। नौकरीपेशा लोगों के काम से उनका बॉस खुश होगा, जिससे मानसिक तनाव थोड़ा कम होगा।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: किन जानवरों को घरों में नहीं पालना चाहिए? पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु नियम
धनु राशि
तुला राशि के जातकों के अलावा धनु राशि के लोगों के लिए भी सूर्य ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। शादीशुदा कपल खर्चों पर कंट्रोल करेंगे, तो आर्थिक स्थिति में स्थिरता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपनी मेहनत का पूर्ण फल मिलेगा, वेतन बढ़ने की संभावना है। हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे समय पर धनु राशि के जातक टारगेट अचीव कर लेंगे। संपत्ति खरीदने के भी इस राशि के जातकों की कुंडली में प्रबल योग हैं।
मकर राशि
सूर्य ग्रहण का सकारात्मक प्रभाव मकर राशि के जातकों की सेहत पर पड़ सकता है। लंबे समय से अटके हुए काम माह खत्म होने से पहले पूरे हो जाएंगे। दोस्तों के साथ वक्त बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। बिजनेस में भी घाटा होने की जगह अच्छा मुनाफा हो सकता है। पति संग मनमुटाव चल रहा है, तो गिले-शिकवे दूर होने की संभावना है। रिलेशनशिप में मौजूद जातकों को साथी से मनचाहा गिफ्ट मिल सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों से मुक्ति मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2024: शनि की तिरछी नजर इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ, दिन-दूनी रात चौगुनी करेंगे प्रगति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
22 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines