Surya Grahan : सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सतर्क, कुछ द‍िन बाद हो जाएंगे मालामाल

Surya Grahan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने वाला है। 8 अप्रैल को सोमवती अमावस्या भी है। माना जा रहा है कि सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ राशियों को सावधानी से काम लेना होगा। वरना बाद में जाकर पछताना पड़ सकता है। तो आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।

surya grahan 2024
विज्ञापन

Surya Grahan Effect Zodiac Signs: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह की अमावस्या तिथि के दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि सूर्य देव इस दौरान मीन राशि में विराजमान हैं इसलिए ग्रहण भी मीन राशि में ही लगेगा। हालांकि इस ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा, लेकिन अमेरिका समेत अन्य देशों में इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। ज्योतिषियों के अनुसार, मीन राशि में ग्रहण लगने की वजह से कुछ राशियों पर जरूर इसका प्रभाव पड़ने वाला है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। वहीं बात करें भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण रात्रि के 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और समापन मध्य रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण का असर किन-किन राशियों पर पड़ेगा।

Advertisment

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण अनुकूल रहेगा। ग्रहण के दौरान मेष राशि वाले लोगों के निजी जीवन और कारोबार में गजब का लाभ देखने को मिलेगा। साथ ही सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी।

मिथुन राशि

अमावस्या के दिन लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वाले लोगों के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। जातक के अंदर पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। घरवालों में खुशियों का माहौल बना रहेगा। लेकिन फिजूल खर्चों से बचकर रहें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला सूर्य ग्रहण बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। जो लोग कारोबार कर रहे हैं  उनके कारोबार में अचानक विस्तार होगा। जिससे लाभ ही लाभ होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि वाले लोग सूर्य ग्रहण के दौरान थोड़ा सतर्क रहें। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनको थोड़ा तनाव रह सकता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान की हानि हो सकती है।

कन्या राशि

कन्या राशि इस दौरान अपनी सेहत का ध्यान रखें। परिवार की ओर से कुछ अच्छी खुशखबरी मिलने वाली है। जीवन में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कुल मिलाकर जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ