Surya Grahan 2023: इस साल का दूसरा सूर्य ग्रहण बहुत जल्द लगने जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार, साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगने जा रहा है। इस दिन सर्वपितृ अमावस्या का भी खास संयोग बन रहा है। हालांकि दूसरे सूर्य ग्रहण को लेकर लोगों के मन में जिज्ञासा है कि आखिर यह सूर्य ग्रहण भारत में लगेगा या नहीं, अगर लगेगा तो इसकी अवधि क्या होगी। साथ ही क्या इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी मान्य होगा? अगर होगा तो उसकी सही अवधि क्या रहेगी। आगे इस आर्टिकल में हम आपको सूर्य ग्रहण के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं।
कब लगेगा 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण?
तमाम हिंदू पंचांगों के मुताबिक, साल 2023 की दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर की रात 8 बजकर 34 मिनट से शुरू होकर 2 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। यह सूर्य ग्रहण चित्रा नक्षत्र और कन्या राशि में लगेगा, जो कि भारत में नहीं दिखाई देगा। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण का सूतक भी मान्य नहीं होगा।
कहां-कहां नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
भारत को छोड़कर यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, आइलैंड, ग्वाटेमाला, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, बारबाडोस, पेरु, उरुग्वे, एंटीगुआ, वेनेजुएला, जमैका, हैती, पराग्वे, ब्राजील, डोमिनिका, बहामास इत्यादि स्थानों पर दिखाई देखा।
किन राशियों पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव?
ज्योतिष शास्त्र की मान्यता के अनुसार, ग्रहण दिखाई ना दे फिर भी उसका असर राशियों पर पड़ता ही है। ऐसे में इस सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ राशियों को विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। सूर्य ग्रहण के दौरान जिन राशियों को सतर्क रहना है, उनमें मेष, कर्क, तुला और मकर राशि शामिल हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।