Surya Gochar: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 16 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) का दिन अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस दिन सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेगा और वहां मौजूद शुक्र व बुध ग्रह के साथ युति बना लेगा। एक प्रकार धनु राशि में तीन ग्रहों की युति बुधादित्य एवं लक्ष्मी योग का निर्माण करेगी। तीनों ग्रहों की इस युति एवं इससे बन रहे लक्ष्मी एवं बुधादित्य योग का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
पंचांग (Aaj ka panchang) के अनुसार शुक्र ग्रह 29 दिसंबर 2022 को वापिस राशि परिवर्तन कर धनु राशि से बाहर निकल जाएगा। तब यह युति भंग होगी। हालांकि तब तक 12 में से 4 राशियों के लिए समय बहुत ही जबरदस्त रूप से अनुकूल रहेगा। जानिए ये राशियां कौनसी हैं, एवं इनके लिए आने वाला समय कैसा रहेगा।
यह भी पढ़ेंः 16 दिसंबर से लगेगा खर मास, विवाह सहित सभी शुभ कार्यों पर एक महीने के लिए लगेगी रोक
सूर्य, बुध, शुक्र के गोचर का इन राशियों पर होगा यह असर (Surya Gochar)
मेष (Mesh Rashifal)
सूर्य, बुध और शुक्र की युति मेष राशि के जातकों का भाग्योदय करेगी। ये किसी नए प्रोजेक्ट को स्टार्ट कर सकते हैं। जॉब में प्रमोशन हो सकता है अथवा जॉब बदल सकते हैं। परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क (Kark Rashifal)
तीनों ग्रहों का धनु में होने वाला संयोग कर्क राशि के जातकों को कोई बड़ी जिम्मेदारी दिला सकता है। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। बिजनेस का विस्तार होगा, नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बढ़िया रहेगा।
तुला (Tula Rashifal)
आने वाले अगले 15 दिन पूरी तरह से आपके भाग्य को चमकाने वाले होंगे। तुला राशि के जातक जिस भी चीज में हाथ डालेंगे, उसी में सफलता मिलेगी, जो काम करेंगे, वही पूरा होगा। कुछ समय के लिए परिवार से दूर रहना पड़ सकता है, आर्थिक दृष्टि से यह पूरी तरह आपके अनुकूल रहेंगे।
यह भी पढ़ेंः Surya Gochar: 16 दिसंबर को होगा सूर्य का राशि परिवर्तन, इन 5 राशियों की लाइफ में मचेगी हलचल
धनु (Dhanu Rashifal)
सूर्य, बुध और शुक्र की युति धनु राशि में ही बनने के कारण यह राशि इस युति से सर्वाधिक प्रभावित होगी। परिवार में खुशियां आएंगी। लाइफ पार्टनर के सहयोग से आप अपने सभी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। कॅरियर के लिए भी समय बहुत अच्छा रहेगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
22 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines