Surya Gochar: ग्रहों के राजा सूर्यदेव आज 15 मई 2026, दिन शुक्रवार को वृषभ राशि में प्रवेश कर गए हैं. सूर्य का गोचर आज सुबह 6 बजकर 28 मिनट पर मेष राशि से वृषभ राशि में हुआ है. वृषभ राशि में सूर्य का प्रवेश करना कई राशियों के लिए मुश्किल भरा हो सकता है. इसके प्रभाव से कई राशियों को लाभ मिलेगा और कई को नुकसान होगा. आज हुए सूर्य के इस गोचर से 3 राशियों को धन हानि और तनाव का सामना करना पड़ सकता है. चलिए इन राशियों के बारे में जानते हैं.
तुला राशि (Libra)
तुला राशि वालों के लिए सूर्य गोचर के बाद समय कठिन रह सकता है. आपको सेहत के मामले में परेशान होना पड़ सकता है. इससे बचने के लिए सेहत को लेकर सतर्क रहें. किसी पुराने विवाद से तनाव बढ़ सकता है. आर्थिक तौर पर परेशान होना पड़ सकता है. निवेश करने से मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपको इससे नुकसान हो सकता है. पैसों के लेन-देन से बचें. कोई भी आर्थिक फैसला सोच-समझकर लें.
ये भी पढ़ें – Shani Jayanti 2026: सूर्य-शनि के बीच पिता-पुत्र के संबंध के बावजूद है कट्टर शत्रुता, जानिए इसके पीछे की पौराणिक मान्यता
कुंभ राशि (Aquarius)
सूर्य गोचर के प्रभाव से कुंभ राशि वालों को तनाव हो सकता है. सेहत संबंधी मामलों में आपको समस्या हो सकती है. छोटी सी समस्या बड़ी दिक्कत पैदा कर सकती है. आपको सावधान रहना होगा. इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है. आप रिश्तों को बेहतर करने पर ध्यान दें.
ये भी पढ़ें – Ketu Gochar: केतु गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी चुनौतियां, करियर-कारोबार में हो सकता है नुकसान
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि वालों को शारीरिक समस्या हो सकती है. आपको चोट लगने का खतरा हो सकता है. ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है. आप धैर्य से काम लें. वरना आपकी दिकक्ते बढ़ सकती हैं. इन राशियों को सूर्य के वृषभ राशि में रहने के दौरान परेशानी हो सकती है.
राहत के लिए उपाय
सूर्य गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सूर्यदेव की उपासना करें. सूर्य को अर्घ्य दें और सूर्य मंत्रों का जाप करें. आप गरीबों को जरूरतमंद चीजों और अनाज का दान करें. इन उपायों को करना आपके लिए लाभकारी होगा.
ये भी पढ़ें – Numerology: वफादार और रोमांटिक होती हैं इन तारीखों पर जन्मी लड़कियां, दिल से निभाती हैं रिश्ता
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
4 hrs agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
20 hrs agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
2 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
3 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
5 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines