Ketu Gochar: केतु गोचर से इन राशियों की बढ़ेंगी चुनौतियां, करियर-कारोबार में हो सकता है नुकसान

Ketu Gochar: केतु ग्रह इस महीने मघा नक्षत्र के तीसरे पद में गोचर करने वाले हैं. केतु का पद नक्षत्र गोचर कई राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ा सकता है. केतु गोचर के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए इन 3 राशि के जातकों को संभलकर रहना होगा. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

ALERT.jpg_3086d7

Photo Credit- News24GFX

Ketu Gochar: छाया ग्रह केतु को आध्यात्मिकता, मोक्ष और आकस्मिक घटनाओं का कारक माना जाता है. केतु की चाल में परिवर्तन से राशियों के जीवन पर प्रभाव देखने को मिलता है. केतु ग्रह अब 29 मई 2026, दिन शुक्रवार को मघा नक्षत्र के तृतीय पद में गोचर करने वाले हैं. केतु का गोचर सुबह 10 बजकर 16 मिनट पर होगा. केतु के मघा नक्षत्र के तीसरे चरण में गोचर से कई राशियों को नुकसान हो सकता है.

विज्ञापन

केतु मघा नक्षत्र के तृतीय पद में 30 जून तक रहेंगे इसके बाद द्वितीय पद में गोचर करेंगे. बता दें कि, केतु ग्रह उल्टी यानी वक्री चाल चलते हैं. ज्योतिष में मघा नक्षत्र के इस चरण के स्वामी बुध माने जाते हैं. ऐसे में इस नक्षत्र में केतु के होने से बुद्धि और व्यापार पर असर पड़ेगा. बुध ग्रह को बुद्धि- व्यापार का कारक माना जाता है. केतु गोचर से किन राशियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं चलिए जानते हैं.

विज्ञापन

मिथुन राशि

केतु गोचर के बाद मिथुन राशि वालों को परेशान होना पड़ सकता है. आपको थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. केतु के प्रभाव के कारण आपके काम बिगड़ सकते हैं. कार्यक्षेत्र पर मुश्किलें बढ़ सकती हैं. आपको निवेश से नुकसान हो सकता है. व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से बचें.

विज्ञापन

कन्या राशि

केतु गोचर से कन्या राशि वालों को परेशान होना पड़ सकता है. करियर में दबाव के कारण आप तनाव में आ सकते हैं. आपको मेहनत का फल नहीं मिलेगा. आप सेहत के प्रति सतर्क रहें. अजनबियों पर भरोसा न करें. वरना आप मुसीबत में पड़ सकते हैं.

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि वालों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा. व्यापार में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सोच-विचार लें. वरना नुकसान हो सकता है. आपको आर्थिक तौर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों को काबू में रखें और तनाव लेने से बचें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ