सूर्य ने किया रेवती नक्षत्र में गोचर, चमकी इन 3 राशियों की किस्मत; प्राप्त होगा अटका हुआ धन

सोमवार 31 मार्च, 2025 को दोपहर बाद ग्रहों के राजा सूर्य उत्तराभाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। इस नक्षत्र में सूर्य का विराजमान होना बेहद शुभ माना गया है। इस नक्षत्र में सूर्य गोचर 3 राशियों के लिए धन, प्रसिद्धि और सफलता पाने के योग बना रहा है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-2025-horoscoope-revati-nakshatara-zeta-piscium

सोमवार 31 मार्च, 2025 को दोपहर बाद ग्रहों के राजा सूर्य 2 बजकर 8 मिनट पर उत्तराभाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में गोचर कर चुके हैं। रेवती नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में अंतिम नक्षत्र है। यह बुध द्वारा शासित नक्षत्र है, जो मीन राशि में पड़ता है। इस नक्षत्र में सूर्य का विराजमान होना बेहद शुभ माना गया है, क्योंकि रेवती नक्षत्र का संबंध सुख, समृद्धि और समग्र कल्याण से जुड़ा एक शुभ नक्षत्र है। बता दें, रेवती नक्षत्र को अंग्रेजी में जीटा पीसीयम (Zeta Piscium) कहते हैं।

विज्ञापन

रेवती नक्षत्र में सूर्य गोचर का ज्योतिष महत्व

ज्योतिष के अनुसार, जब सूर्य रेवती शुभ नक्षत्र में गोचर करते हैं, यह बेहद समय प्रभावी होता है। इस समय को नए काम की शुरुआत, व्यक्तित्व विकास, उन्नति और सामूहिक प्रयास के लिए अच्छा समय माना गया है, जिसमें व्यक्ति को अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अवसर मिलते हैं। मीन राशि में स्थित होने के कारण इस समय का उपयोग विशेष रूप से ध्यान, साधना और शिक्षा में नई शुरुआत के लिए किया जाता है।

विज्ञापन

रेवती नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

रेवती नक्षत्र में सूर्य का गोचर 3 राशियों के लिए धन, प्रसिद्धि और सफलता का संकेत दर्शा रहा है। यह समय इन राशियों के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। इसके अलावा, इन जातकों के लिए सामाजिक जीवन में भी समृद्धि और सम्मान बढ़ने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य का रेवती नक्षत्र में गोचर मेष राशि के लिए अत्यधिक शुभ साबित होगा। इस गोचर के दौरान आपके अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है, जो लंबे समय से किसी कारणवश रुका हुआ था। आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बने हैं। पुराने निवेश से अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा, आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी, जिससे आप अपनी समस्याओं का हल बेहतर तरीके से निकाल सकेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत शुभ रहेगा। सूर्य का रेवती नक्षत्र में गोचर आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव ला सकता है। इस दौरान आपके करियर में उन्नति हो सकती है। आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा जा सकता है। यह आपकी इनकम में वृद्धि के लिए सकारात्मक सिद्ध होगा। नए संपर्क बनने से
आप सामाजिक जीवन में अधिक प्रसिद्धि पा सकते हैं। यह आपके प्रोफेशनल लाइफ के लिए लाभकारी रहेगा। किसी को दिया हुआ कर्ज वापस मिलने की संभावना है।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के लिए यह समय उनके भाग्य को जागृत करने वाला साबित हो सकता है। सूर्य के रेवती नक्षत्र में गोचर के दौरान आपको अपने किसी पुराने रुके हुए मामलों का समाधान मिल सकता है। आपके करियर में नई संभावनाओं के द्वार खुलने के योग बने हैं। आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। साथ ही, अगर आप किसी बड़े निवेश की योजना बना रहे हैं तो यह समय उस निवेश के लिए शुभ हो सकता है। इसके अलावा, सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि हो सकती है, जिससे आपके आत्मविश्वास में इजाफा होगा।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ