Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से 12 राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव, जानें आपकी राशि पर कैसा असर?

Surya Gochar 2024: सूर्य ग्रह ने 17 अक्टूबर की सुबह तुला राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसका शुभ और अशुभ असर 12 राशियों पर पड़ रहा है। आइए जानते हैं।

Surya Gochar 2024 Positive and Negative effects of Sun transit on 12 zodiac signs

सूर्य गोचर 2024

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह ने आज यानी 17 अक्टूबर 2024 को राशि परिवर्तन कर लिया है। शुक्र की राशि में सूर्य ग्रह ने प्रवेश कर लिया है। 17 अक्टूबर, शुक्रवार को सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर सूर्य ग्रह ने कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश किया है। इसका असर 12 राशियों पर शुभ और अशुभ दोनों पड़ रहा है। सूर्यदेव किन राशियों पर मेहरबान रहेंगे और किन राशियों के लिए समस्या खड़ी कर सकते हैं? आइए जानते हैं।

विज्ञापन

1. मेष राशि

मेष राशि के 5वें भाव के स्वामी सूर्य ग्रह होते हैं। तुला राशि में सूर्य ग्रह के प्रवेश से आपके जीवन में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। पति-पत्नी के बीच थोड़ा तालमेल सही नहीं रहेगा। कामकाज में आपको रुकावट का सामना करना पड़ सकता है। बिना वजह की टेंशन का आपको सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए सूर्य गोचर करना समस्या खड़ी करने वाला रहेगा। तुला राशि में सूर्य के प्रवेश से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आप पर सूर्य गोचर का प्रभाव मिलाजुला रहेगा। नौकरी और व्यापार में आपको थोड़ी कठिनाई हो सकती है। परिवार के साथ तनाव रहेगा।

3. मिथुन राशि

सूर्य मिथुन राशि के तीसरे भाव के स्वामी है। सूर्य गोचर से आपको बच्चों से संबंधित परेशानी तंग कर सकती हैं। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए सूर्य का तुला राशि में प्रवेश करना फलदायी रहेगा। धन संबंधित लाभ होने के योग बन रहे हैं। सूर्य ग्रह से आपका समाज में मान बढ़ेगा।

विज्ञापन

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा। बस आपको अपनी वाणी पर काबू रखें। मेहनत और लगन के साथ किए गए काम में आपको सफलता हासिल होगी। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की के नए अवसर मिल सकेंगे। सेहत का खास ध्यान रखें।

5. सिंह राशि

सिंह राशि के पहले भाव के स्वामी सूर्य हैं और इस राशि के लिए सूर्य गोचर मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को व्यापार में लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए ये समय थोड़ा मुश्किल भरा रहेगा। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े रहेंगे। खराब रिश्ते को सुधारने की कोशिश में रहेंगे।

विज्ञापन

6. कन्या राशि

कन्या राशि के 12वें भाव के स्वामी सूर्य हैं। तुला राशि में प्रवेश करने से आप पर सूर्य ग्रह का अशुभ असर पड़ेगा। निवेश करने से पहले अच्छी सलाह लेना आपके लिए जरूरी है। रिश्तों में तनाव हो सकता है। वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अपनी और अपने साथ की सेहत का खास ध्यान रखें, वरना दवाओं पर खर्चा हो सकता है।

विज्ञापन

7. तुला राशि

तुला राशि के 11वें भाव के स्वामी सूर्य हैं और इसी राशि में वो प्रवेश कर रहे हैं। इसका अशुभ असर आप पर पड़ रहा है। आपको किसी से भी बातचीत करने के दौरान अपनी वाणी का खास ध्यान रखना है। नौकरी में उतार-चढ़ाव रहेगा। बिजनेस का सोच रहे हैं तो अभी रुक जाइए।

8. वृश्चिक राशि

सूर्य ग्रह आपकी राशि के 10वें भाव के स्वामी हैं। आपके लिए सूर्य गोचर का शुभ असर रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। धन में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापारियों के लिए मेहनत और लगन सफलता दिलाने में मददगार होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध में सुधार आ सकेगा।

विज्ञापन

9. धनु राशि

धनु राशि के 9वें भाव के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। व्यापारियों के लिए सूर्य गोचर फलदायी रहेगा। ये राशि परिवर्तन नौकरीपेशा लोगों के लिए भाग्योदय वाला रहेगा। वाद-विवाद से जितना दूर रहेंगे आपके लिए ही सही रहेगा। पैसों से संबंधित लाभ होने के योग हैं।

10. मकर राशि

मकर राशि के 8वें भाव के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। तुला राशि में सूर्य गोचर से शुभ प्रभाव पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापारियों को व्यापार में तरक्की मिल सकती है। परिवार के साथ रिश्ते में सुधार होगा। धन संबंधित लाभ होने के योग हैं।

विज्ञापन

11. कुंभ राशि

कुंभ राशि के 7वें भाव के स्वामी सूर्य हैं और तुला राशि में प्रवेश करने से आप पर शुभ प्रभाव पड़ रहा है। नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन फलदायी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रिश्तों में सुधार होगा। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। सूर्य के तेज की तरह आपके जीवन में नया उजाला आने वाला है।

12. मीन राशि

मीन राशि के 6वें भाव के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। तुला राशि में गोचर करने से आप पर मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। नया बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो आपके लिए ये समय थोड़ा सही नहीं है। किसी अच्छी सलाह के बाद ही नया काम करें। जीवनसाथी के लिए सूर्य गोचर लाभकारी रहेगा, रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ