---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Mangal Gochar 2024: करवा चौथ पर मंगल करेंगे राशि परिवर्तन, 45 दिनों तक 3 राशियों की मौज!

Mangal Gochar 2024: करवा चौथ से 45 दिनों तक कुछ राशियों की मौज होने वाली है। आइए जानते हैं मंगल गोचर से किन 3 राशियों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

Mangal Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का राशि परिवर्तन करना 12 राशियों पर शुभ और अशुभ असर डालता है। एक राशि में निश्चित समय के लिए ग्रह विराजमान रहते हैं और फिर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। 9 ग्रहों का 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने की प्रक्रिया को ग्रह गोचर कहा जाता है। इस बार 20 अक्टूबर 2024 को करवा चौथ है और इस दिन ग्रहों के सेनापति मंगल द्वारा राशि परिवर्तन किया जाएगा।

करवा चौथ पर मंगल गोचर

20 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 26 मिनट पर अपनी नीच राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। आत्मविश्वास, पराक्रम, साहस और ऊर्जा के कारक ग्रह का राशि परिवर्तन 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा। करीब 45 दिनों तक मंगल ग्रह, कर्क राशि में विराजमान रहेंगे। आइए जानते हैं वो 3 खुशकिस्मत राशियां कौन सी हैं, जिनके लिए 45 दिन मौज के साथ रहेंगे।

---विज्ञापन---

कर्क राशि (Cancer)

मंगल गोचर 20 अक्टूबर को होने वाला है और इस दिन से कर्क राशि के लोगों की किस्मत चमकने वाली है। इस दौरान चंद्रमा और मंगल की युति बनने से इस राशि के लोगों को बहुत लाभ हो सकता है। आपके धन में बढ़ोतरी हो सकती है। आगामी दिन आपके लिए उत्तम साबित हो सकता है। 45 दिनों तक आपकी मौज होने वाली है। आकस्मिक धन और समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima: आज रात से 3 राशियों का खुलेगा भाग्य, मां लक्ष्‍मी करेंगी मालामाल!

---विज्ञापन---

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। धन लक्ष्मी योग से तुला राशि के जातकों को लाभ होगा। कार्य में मन लगेगा। धन में बढ़ोतरी और समाज में एक नई पहचान बनेगी। मंगल और चंद्रमा की युति से नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में तरक्की होने का योग है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए मंगल गोचर लाभकारी रहेगा। लेनदेन से मुक्ति मिलेगी। रुका धन वापस मिल सकता है। 45 दिनों तक आपकी मौज होने वाली है। ग्रहों के सेनापति की खास कृपा आप पर होने वाली है। मां लक्ष्मी की मेहरबानी भी देखने को मिल रही है। सामाजिक कार्यों से लेकर धार्मिक कार्यों में आपकी खास रुचि बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Shukra Gochar: शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से शुरू हुए 3 राशियों के अच्छे दिन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 16, 2024 11:39 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola