---विज्ञापन---

Religion

Diwali 2024: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? कब है दिवाली, जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

Diwali Date 2024: बड़ी दिवाली की सही तारीख को लेकर आप भी कंफ्यूज हैं तो आइए पंडित सुरेश पांडेय से सही डेट के साथ मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त भी जानते हैं। 

Diwali Date 2024: हिन्दू धर्म में सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली है। इस सबसे महत्वपूर्ण पर्व को दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। देशभर में दिवाली को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। ये रोशनी, खुशी, सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। दिवाली अगर आपको भी बेसब्री से इंतजार है, लेकिन आप तारीख के बीच उलझ चुके हैं तो आपकी इस उलझन को आज हम दूर करने जा रहे हैं। न्यूज 24 चैनल से पंडित सुरेश पांडेय ने बातचीत कर दिवाली की सही तारीख की जानकारी दी है, जिससे आपकी ये कन्फ्यूजन दूर हो सकती है कि 31 अक्टूबर या 1 नवंबर 2024 में से किस तारीख (Diwali 2024 Kab Hai) को दिवाली मनाई जाएगी?

31 अक्टूबर या 1 नवंबर? कब है दिवाली

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस बार अमावस्या तिथि 1 नवंबर, शुक्रवार को शाम 06 बजकर 16 मिनट पर समाप्त होगी। जबकि, अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर, गुरुवार को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी।

---विज्ञापन---

दिवाली रात का त्योहार माना जाता है और लक्ष्मी पूजा भी सूर्यास्त के बाद और चंद्रमा होने तक होती है। इस लिहाज से पंडित सुरेश पांडेय के अनुसार 31 अक्टूबर 2024 को दिवाली मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ें- Diwali Special Story: अयोध्या में कैसे मनाई गई थी पहली दिवाली? 

---विज्ञापन---

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त (Laxmi Puja Muhurat 2024)

पंचांग के अनुसार 31 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 12 मिनट से 07 बजकर 43 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त 05 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगा। भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा आप 31 अक्टूबर को रात 10:30 बजे तक कर सकते हैं।

दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश पूजन का महत्व?

धनतेरस पर कुबेर पूजा की जाती है। इसके बाद दिवाली पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजन का खास महत्व होता है। मान्यता है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी खुद धरती पर आती हैं और लोगों के घरों में सुख-समृद्धि के साथ धन बढ़ोतरी का आशीर्वाद देकर जाती हैं। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करने से धन और ऐश्वर्य भी मिलता है। साथ में गणेश पूजा से घर में रिद्धि-सिद्धि का वास होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दिवाली से पहले घर की इन 3 दिशाओं की कर लें साफ-सफाई

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 16, 2024 12:50 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola