---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

24 जनवरी को सूर्य करेंगे नक्षत्र परिवर्तन आठ राशि वालों को होगा लाभ

Sun in Shravan Nakshatra : सूर्य देव जब भी राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो कई राशि वालों को लाभ होता है और कई राशि के लोगों पर अशुभ प्रभाव होता है। वहीं अब सूर्य देव 24 जनवरी को श्रवण नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Sun in Shravan Nakshatra : राशि के साथ-साथ सभी नव ग्रह नक्षत्र भी परिवर्तन करते रहते हैं। वहीं ग्रह मंडल के राजा सूर्य भी समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। 15 जनवरी 2024 दिन सोमवार को भी सूर्य देव ने राशि परिवर्तन किया है और वे इस समय मकर राशि में विचरण कर रहे हैं। इसके साथ ही सूर्य देव एक राशि में गोचर करते हुए सभी नक्षत्रों में भी गोचर करते हैं।

वहीं 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार से सूर्य देव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद अब 24 जनवरी 2024 दिन बुधवार को वे श्रवण नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। श्रवण नक्षत्र में वे इस दिन रात्रि 10:42 बजे प्रवेश करेंगे और 07 फरवरी 2024 तक यहीं विचरण करेंगे। इस दौरान सूर्य देव सभी 12 राशि वालों को प्रभावित करें और सभी को अपना शुभ-अशुभ प्रभाव देंगे। तो आइए जानते हैं सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहेगा।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें : मंगलवार को पैसा उधार लेना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं ज्योतिष के जानकार

मेष राशि

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपके दिमाग में उथल-पुथल रहेगी। कार्यस्थल पर आप चतुराई का परिचय देंगे। साथ ही स्वयं को स्थापित कर लेंगे। नौकरी पेशा लोगों को इस गोचर से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

---खबर नीचे जारी है---

अचानक से धन लाभ होने पर आश्चर्य में पड़ जाएंगे। आशा और निराशा के भाव चेहरे में स्पष्ट झलकेंगे। स्वयं की कोशिश के बल पर ही आपको सूर्य देव सफलता प्रदान करेंगे। दूसरों के भरोसे ना रहें।

मिथुन राशि

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य के इस गोचर के दौरान आप पैसा कमाने के लिए सक्रिय रहेंगे। यह समय आपके लिए बेहतर रहेगा। जिस भी काम में आप हाथ डालेंगे, उससे आपको जरूर लाभ मिलेगा।

कर्क राशि
चिड़चिड़ा स्वभाव बना रह सकता है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। बजट प्रभावित हो सकता है। व्यवहार में विनम्रता रखें। पिता के सहयोग की जरूरत महसूस करेंगे। लापरवाही ना करें।

---खबर नीचे जारी है---

सिंह राशि

किसी जरूरी कार्य में अपना दिमाग लगाएंगे। सभी कार्यों में हानि ही दिखाई देगी। लाभ होगा, लेकिन संतोष नहीं होगा। सेहत की अनदेखी भारी पड़ सकती है।

---खबर नीचे जारी है---

कन्या राशि

सूर्य की कृपा रहेगी और कुछ कार्य छोड़कर सभी कार्यों में सफलता हाथ लग सकती है। आर्थिक पक्ष सामान्य रहने के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें : आखिर यूपी के 700 गावों में क्यों नहीं होती चने की खेती? माता सीता ने दिया था श्राप!

तुला राशि

---खबर नीचे जारी है---

अनैतिक कार्यों पर धन का अपव्यय ना करें। धन संचय करने की जरूरत है। परिजन आपको सहयोग करेंगे। किसी कार्य को टालने में ही आपकी भलाई है।

वृश्चिक राशि

---खबर नीचे जारी है---

बेकार की कल्पनाओं में समय खराब करेंगे। लापरवाही करने पर ग्लानि महसूस होगी। धन की आमद होने के योग बनेंगे। मधुर व्यवहार से लोगों में अपनी छवि अच्छी बना पाएंगे।

धनु राशि

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य के इस नक्षत्र परिवर्तन के दौरान आपका मन भटक सकता है। किसी अन्य व्यक्ति के काम में टांग ना अड़ाएं। मान हानि हो सकती है। धन के कारण किसी से कहासुनी होने के चांस हैं।

मकर राशि

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य के कारण आपकी पराक्रम शक्ति में निखार आएगा। कार्यों में आपको अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। अनैतिक कार्यों की ओर बढ़ सकते हैं। शांति से काम लें।

कुंभ राशि

---खबर नीचे जारी है---

सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए सामान्य रहेगा। आलस्य की स्थिति बनेगी। कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालसा बढ़ सकती है।

मीन राशि

---खबर नीचे जारी है---

इस दौरान आप मन ने काम नहीं कर पाएंगे। कम समय कार्य करके भी अधिक मुनाफा कमाएंगे। शत्रु बढ़ सकते हैं। संयम से काम लें और बेहतर सोच रखें।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 16, 2024 11:24 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola