Ank Rashifal: 4 और 8 मूलांक वालों को शिव योग में होगा लाभ, पढ़ें अंक राशिफल

Ank Rashifal 16 January 2024: अंक राशिफल और ज्योतिष के लिहाज से आज का दिन बहुत खास है, क्योंकि मंगलवार को शिव योग का निर्माण हो रहा है जोकि कार्य सिद्धि के लिहाज से विशेष योग है।

Ank Rashifal

अंक राशिफल

Ank Rashifal 16 January 2024: पंचांग के अनुसार, आज 16 जनवरी 2024 दिन मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। वहीं उत्तरभाद्रपद नक्षत्र और रेवती नक्षत्र का आज योग बन रहा है। साथ ही राहु काल का समय दोपहर 03:17 बजे से दोपहर 04:38 बजे तक है। वहीं चंद्रमा मीन राशि में संचार करेगा। ज्योतिष के अनुसार आज का दिन अंक ज्योतिष के लिहाज से भी बहुत खास है। तो आइए जानते हैं आज का अंक राशिफल…

विज्ञापन
विज्ञापन

मूलांक 1

ईमानदार रवैया अपनाएं। अधिक खर्च करने से बचें। आर्थिक क्षेत्र में नुकसान संभव है। अपनों के लिए समय निकालें।

विज्ञापन

मूलांक 2
भ्रम की स्थिति बनेगी। जोकि अधिक समय तक नहीं रहेगी। अपनी समझ के बल पर ही आज लाभ कमाएंगे। किसी खास व्यक्ति से कुछ सीखने की जरूरत है। अपने मन की सुनें और अपने कार्य पर ध्यान दें तो आपके लिए ठीक रहेगा। किसी अन्य के कामकाज में अंगुली ना करें।

मूलांक 3

विज्ञापन

प्रियजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहने की संभावना बन रही है। किसी व्यक्ति का साथ आपको लाभ करा सकता है।

मूलांक 4

विज्ञापन

आर्थिक रुप से आज मजबूत बने रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर गौर करें। जीवनसाथी की बातें समझें और समस्या का हल निकालें।

विज्ञापन

मूलांक 5

सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। मेलझोल बढ़ाने की जरूरत है। अवसरों की तलाश करें और उनका लाभ लें। घर से माता का आशीर्वाद लेकर बाहर जाएंगे तो आज आपके काम बनेंगे।

विज्ञापन

मूलांक 6
जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कोई नुकसान हो सकता है।

मूलांक 7

विज्ञापन

नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। कारोबार में कोई बड़ा मुनाफा हाथ लग सकता है। आर्थिक जीवन में सुधार आने की संभावना बन रही है।

मूलांक 8
कठिन मेहनत करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। फालतू की बातों पर विचार ना करें। जोखिम लेने से बचें। कहीं से आपको उपहार की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

मूलांक 9
जिन रिश्तों में दिक्कतें पैदा हो रही हैं, उनसे दूर होने में ही आपकी भलाई है। आज का दिन आर्थिक रुप से शुभ रहेगा। स्वास्थ्य लाभ होगा। मां के साथ रिश्तों में सुधार आने की संभावना बन रही है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ