---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

आज किन राशियों के जातकों पर बरसेगी भगवान की कृपा, पढ़ें Aaj Ka Rashifal और करें उपाय

Aaj Ka Rashifal 16 January 2024: आज का दिन सभी 12 राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा। पढ़ें आज का राशिफल और उपाय, जिन्हें करके अपने जीवन को और खुशनुमा बना सकते हैं।

---विज्ञापन---

Aaj Ka Rashifal 16 January 2024: मकर राशि के दंपतियों के लिए आज दिन काफी अच्छा रहेगा। सिंह राशि के जातकों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के आसार हैं। ज्योतिषचार्य डॉ. संजीव शर्मा के अनुसार, आज का दिन लगभग सभी राशियों के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आइए राशिवार जानते हैं आज का राशिफल और किए जाने वाले उपाय, ताकि जीवन में खुशियां आएं…

मेष राशि

उत्साह पूर्वक विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे। जटिल समस्याओं का समाधान मिलेगा। योगाभ्यास और संतुलित खानपान का अनुपालन करें। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिलाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ब्रह्म हत्या दोष क्या है? जानिए इसके प्रभाव और उपाय

वृष राशि

स्वतंत्र निर्णय लेने की आदत पर अंकुश लगाएं, अन्यथा हानि हो सकती है। नए दृष्टिकोण के साथ लक्ष्य पर केंद्रित करें और परेशान न हों। नारी शक्ति का सम्मान करें। सुबह सूर्य को हल्दी और चावल डाल कर जल अर्पित करें। गाय को 4 रोटी और गुड़ खिलाएं।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

कार्यों में मिलने वाली असफलता के कारण परेशानी की स्थिति बन सकती है। शांत रहें और अध्यात्म का सहारा लें। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करेंगे तो ठीक रहेगा। किसी गरीब को भोजन करा कर घर से बाहर निकलें।

यह भी पढ़ें: दुन‍िया की सबसे लंबी और ऊंची यात्रा, भेड़ के ब‍िना अधूरा रह जाता है यह ‘कुंभ

---विज्ञापन---

कर्क राशि

आज उत्साह बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। रिश्तेदार या मित्र के यहां मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ दिन बीतेगा। आज दिन की शुरुआत गाय और कुत्ते को रोटी देने के साथ करें तो अच्छा रहेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। सूर्य को हल्दी में चावल डाल कर अर्घ्य दें।

सिंह राशि

आज आपकी ऊर्जा बहुत अच्छी रहेगी। किसी मित्र से बहुत अच्छा समाचार प्राप्त हो सकता है। किसी बहुत पुराने रिश्तेदार के आने से घर में माहौल बहुत अच्छा हो जाएगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर कार्य करें तो सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के पूरे योग बन रहे हैं। शिक्षण कार्यों से जुड़े लोगों को लाभ होगा। सुबह गाय को 4 आटे की लोई में गुड़ डालकर खिलाएं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: स्नान के लिए कौन सा समय है सबसे शुभ, जानें इसके नियम और फायदे

कन्या राशि

छोटी-छोटी बातों पर मां को परेशान न करें। किसी भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार के सदस्यों से बिना वजह न उलझें, अन्यथा पूरा दिन तनाव रहेगा। प्रेम संबंधों में मौन रहें तो अच्छा रहेगा। महिलाओं से ज्यादा बातचीत करने से बचें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गरीब को भोजन कराएंगे तो दिन अच्छा होगा।्र

---विज्ञापन---

तुला राशि

प्रेम संबंधों के लिए अच्छा समय है। अगर आज विवाह के लिए पहल करने वाले हैं तो अच्छी बात रहेगी। माता की बात पर ध्यान जरूर दें। बिना वजह किसी से न उलझें, अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

यह भी पढ़ें: प्रेमानंद महाराज ने बताया दान करने का सही तरीका, जानें क्या करें और क्या नहीं

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

आज मन उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। लंबी दूरी की यात्राओं के योग बनेंगे। परिवार में कोई वैवाहिक कार्य संपन्न होगा। घर परिवार में उत्साह और उल्लास का माहौल बनेगा। अगर आप प्रमोशन की इच्छा रखते हैं तो आज का दिन बहुत उत्तम रहेगा। घरेलू सामान और वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

शिक्षा और शोध के कार्य में जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों की सफलता के पूरे योग बनेंगे। किसी गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन कराएं और कुत्ते को रोटी दें।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्या रोजाना पूजा-पाठ करने से होती है भगवान की कृपा, जानें इस सवाल पर क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

मकर राशि

अगर आज यात्रा करने का मन है तो न जाएं। किसी धार्मिक स्थल का दर्शन करेंगे तो अच्छा रहेगा। जरूरतमंद इंसान की मदद करेंगे तो अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों के लिए समय अच्छा है। घायल कुत्ते का उपचार कराएं और कुत्ते को रोटी दें।

---विज्ञापन---

कुंभ राशि

न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी मित्र या रिश्तेदार के साथ घूमने जा सकते हैं। गाड़ी सावधानी से चलाएं। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए दिन अच्छा है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्साह पूर्ण रहेगा और आत्मविश्वास बहुत बढ़ा-चढ़ा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। नकारात्मक लोगों से दूर रहें, अन्यथा आपका संकट बढ़ा सकते हैं। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

---विज्ञापन---
First published on: Jan 16, 2024 05:30 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola