Surya Gochar 2024: सूर्य देवता को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है, तो इससे उन्हें मान, सम्मान, धन और यश की प्राप्ति होती है। वहीं इसके कमजोर होने से व्यक्ति को जीवन में हर तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 5 जुलाई को सूर्य देवता नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस समय सूर्य आर्द्रा नक्षत्र में विराजमान हैं। आज रात 11:50 मिनट पर सूर्य देवता आर्द्रा नक्षत्र में से निकलकर पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे। पुनर्वसु नक्षत्र में सूर्य 19 जुलाई तक रहेंगे। 19 जुलाई को रात 11 बजकर 21 मिनट पर सूर्य देवता पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 19 जुलाई तक 12 में से 4 राशियों के लोगों को थोड़ा संभलकर रहना होगा। चलिए जानते हैं उन्हीं चार राशियों के बारे में, जिनके आज रात से बुरे दिन शुरू होने वाले हैं।
वृश्चिक राशि:
प्रोफेशनल तौर पर वृश्चिक राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बॉस से लड़ाई होने के कारण नौकरी से आपको निकाला जा सकता है। परिवारवालों के साथ लंबी यात्रा पर जाने के लिए ये समय सही नहीं है। कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है। निजी जीवन में चल रही परेशानियों के कारण मन परेशान रह सकता है।
मकर राशि:
बिजनेसमैन इस हफ्ते शेयर में अपने पैसे इन्वेस्ट न करें, नुकसान होने की पूरी संभावना है। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों पर उनके ही रिश्तेदार झूठे आरोप लगा सकते हैं ताकी समाज में उनका नाम खराब हो सके। लेकिन आपने अगर समझदारी दिखाई, तो आप उनके षड्यंत्र में फंसने से बच भी सकते हैं।
ये भी पढ़ें- पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं जरूर रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय
मेष राशि:
नौकरीपेशा लोगों को कोई अशुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी बीमारी का दर्द एक बार फिर परेशान कर सकता है। बिजनेस में हो रहे घाटे के कारण बिजनेसमैन को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। संतान को परीक्षा में असफलता मिल सकती है।
मीन राशि:
नौकरी कर रहे लोगों पर उनके ही दोस्त झूठे आरोप लगा सकते हैं, जिससे वो आपको नीचा दिखा सकें। किसी भी बड़ी कंपनी के शेयर खरीदने के लिए मीन राशि के लोगों के लिए ये समय सही नहीं है। विदेश यात्रा करने के लिए ये उत्तम समय नहीं है। सफर के दौरान गंभीर चोट लगने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- आषाढ़ अमावस्या पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, 12 राशियों को पितृ और कालसर्प दोष से मिलेगी मुक्ति!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
5 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
22 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines