---विज्ञापन---

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं जरूर रखें हरियाली तीज का व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

Hariyali Teej 2024: सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का व्रत बेहद खास होता है। माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने और कुछ अचूक उपायों को करने से विशेष लाभ मिलता है। आइए अब जानते हैं इस बार हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा और इस दिन देवी-देवताओं की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

Hariyali Teej 2024: हिंदू धर्म के लोगों के लिए हरियाली तीज का पर्व बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान शिव और मां पार्वती की आराधना की जाती है। मान्यता है कि हरियाली तीज के खास दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इस दिन सुहागिन महिलाएं अगर व्रत रखती हैं, तो उन्हें देवी-देवताओं का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही उनके पति की आयु लंबी होती है और वैवाहिक जीवन में खुशियों का वास होता है। वहीं कुंवारी कन्याएं अगर ये व्रत रखती हैं, तो उन्हें मनचाहा वर मिलता है। चलिए अब जानते हैं इस साल हरियाली तीज का पर्व कब मनाया जाएगा और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

हरियाली तीज का व्रत कब रखा जाएगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरियाली तीज का व्रत रखा जाता है। इस साल शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि का आरंभ 6 अगस्त को शाम 07:52 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 07 अगस्त को देर रात 10 बजे होगा। ऐसे में उदयातिथि के आधार पर 07 अगस्त 2024 को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा।

---विज्ञापन---

Hariyali Teej

ये भी पढ़ें- पत्नी के अलावा एक पराई स्त्री संग संबंध बनाना पाप नहीं! यमराज की इस कथा में है उल्लेख

---विज्ञापन---

हरियाली तीज की पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

इस साल हरियाली तीज की पूजा के तीन शुभ मुहूर्त हैं। पहला मुहूर्त 07 अगस्त को प्रात: काल 06 बजे से 09 बजे तक है। वहीं दूसरा उत्तम मुहूर्त सुबह 10:30 से लेकर दोपहर 12 बजे तक है। इसके बाद तीसरा मुहूर्त शाम 04:30 से लेकर 06 बजे तक है। इन तीनों ही शुभ मुहूर्त में आप देवी-देवताओं की पूजा कर सकते हैं।

हरियाली तीज के अचूक उपाय

  • हरियाली तीज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ कुत्ते को रोटी खिलाना भी शुभ होता है। इस दिन आप काले कुत्ते को रोटी पर सरसों का तेल लगाकर खिला सकते हैं। इससे कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे घर-परिवार में सदा खुशहाली बनी रहती है।
  • हरियाली तीज के दिन भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करने के साथ-साथ शिवलिंग का अभिषेक करना भी शुभ होता है। इस दिन आप शिवलिंग का गंगाजल या दूध से अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय से कुंडली में ग्रह शांत होते हैं। साथ ही घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है।
  • हरियाली तीज के दिन व्रत रखने के साथ-साथ दान करना भी शुभ होता है। इस दिन जरूरतमंद लोगों को काले रंग के कपड़े और काले तिल का दान करना शुभ माना जाता है। इस उपाय से पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है।
  • हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहने। वहीं कुंवारी कन्याएं हरे रंग का सूट पहन सकती हैं। इसके अलावा इस दिन विवाहित महिलाओं को हरे रंग की चूड़ियां और सोलह श्रृंगार जरूर करना चाहिए। इसी के साथ पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाओं को मां पार्वती को सुहाग का सामान चढ़ाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- बिजनेस बढ़ाने के लिए करें ये 40 अचूक उपाय, चुंबक की तरह खींचा चला आएगा पैसा!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jul 05, 2024 09:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola