Surya Gochar 2024: वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर से सोने जैसी चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, मंगल भी बरसाएंगे कृपा!

Surya Gochar 2024: कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से व्यक्ति को उच्च पद, प्रतिष्ठा और अपार धन की प्राप्ति होती है। 16 नवंबर, 2024 सूर्यदेव मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, जिसका सभी राशियों पर असर होगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-vrishchik-rashi

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा सूर्य का राशि परिवर्तन एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है। सूर्यदेव का राशि परिवर्तन हर महीने होता है और उनकी चाल में बदलाव देश-दुनिया, मौसम, राशि और मानव जीवन पर भिन्न-भिन्न तरीकों से प्रभाव डालते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य मनुष्य के व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसलिए सूर्यदेव जब राशि बदलते हैं, तो आत्मविश्वास, ऊर्जा स्तर और नेतृत्व गुण को गहराई से प्रभावित करते हैं। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, कुंडली में सूर्य के मजबूत होने से व्यक्ति को उच्च पद, अपार धन और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर

नवग्रहों में सबसे बड़े और ग्रहों के राजा सूर्य राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। वे शनिवार 16 नवंबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर तुला राशि से निकलकर मंगल की वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि परिवर्तन से सूर्य सहित मंगलदेव भी सभी राशियों पर मेहरबान होंगे। सूर्य-मंगल कृपा से 3 राशियों के जातकों की किस्मत सोने जैसी चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का सकारात्मक असर

मेष राशि

मेष राशि के जातक अगले 30 दिनों के लिए अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी और आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। व्यापार में वृद्धि होने के योग हैं। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। इससे धन कमाने के प्रयास और आमदनी को बढ़ाने में सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नई डील और कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। हर ओर से धन लाभ होने के योग हैं। अटके हुए धन वापस मिल सकते हैं। मां के दिए हुए शगुन के रुपये से आप नई गाड़ी खरीद सकते हैं। लव बर्ड्स को अपने पार्टनर से भरपूर प्यार मिलेगा। आपको उत्तम स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

मंगल की राशि में सूर्य गोचर से सिंह राशि के स्वभाव और मानसिक स्थिति पर बेहद अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। आप इस दौरान अधिक सकारात्मक बनेंगे। मानसिक तनाव कम होने से आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन लाभ होने के योग हैं। नए निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। कलीग के साथ संबंध मधुर रहेंगे। पदोन्नति के योग बन रहे हैं। ऑफिस के काम पर पॉजिटिव असर होगा और आप नए विचारों के साथ आएंगे। खुदरा व्यवसाय में मुनाफा बढ़ेगा। हर ओर से धन लाभ होने के योग हैं। कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवन में खुशियां बढ़ेंगी।

धनु राशि

वृश्चिक राशि में सूर्यदेव के विराजमान होने से अगले एक महीने तक धनु राशि के जातकों में आध्यात्मिक और दार्शनिक ज्ञान प्राप्ति में रुचि बढ़ेगी। वाणिज्य-व्यवसाय से जुड़े जातक धन कमाने के प्रयास में बेहद सफल हो सकते हैं। धन लाभ होने के योग हैं। नए निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप निजी जीवन और प्रोफेशनल लाइफ में बैलेंस कर पाएंगे। वर्क प्लेस पर आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कलीग का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस के काम से आपकी यात्राएं सफल रहेंगी। नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में स्थिरता आएगी। व्यापारिक साझेदारी लाभदायक सिद्ध होगी। उद्योग-धंधों में नई तकनीक अपनाने से शानदार लाभ होगा। लाइफ पार्टनर के साथ हिल स्टेशन पर जाने का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ