Surya Gochar: 5 राशियों के अमीर बनने का सपना होगा साकार, सूर्य-मंगल की कृपा से बरसेगा धन!

Surya Gochar: 16 नवंबर को वृश्चिक संक्रांति है यानी इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। सूर्य और मंगल का संयुक्त प्रभाव 5 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होगा और खुशहाली और सफलता लेकर आएगा। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

vrischik-rashi-surya-gochar

Surya Gochar: वैदिक ज्योतिष एक अनुसार, सूर्य सभी 9 ग्रहों का केंद्र हैं और ये पितातुल्य माने गए हैं। ज्योतिष शास्त्र में इनके महत्व को देखते हुए ही इन्हें ‘ग्रहों का स्वामी’ माना गया है। सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, तो उस खगोलीय घटना को सूर्य संक्रांति कहते हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, सूर्य हर महीने एक नई राशि में प्रवेश करते हैं। उनका यह गोचर राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव डालता है। बता दें, सूर्य को आत्मबल, राजसी ठाटबाट, स्वास्थ्य, मस्तिष्क, पिता, नेतृत्व, सम्मान और सोना आदि आदि पहलुओं का स्वामी ग्रह माना गया है।

विज्ञापन

सूर्य के राशि परिवर्तन और गोचर से जीवन के इन सभी पहलुओं पर व्यापक और गंभीर असर होता है। दिवाली के बाद शनिवार 16 नवंबर, 2024 को सूर्यदेव मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। सूर्य की वृश्चिक संक्रांति का ज्योतिष शास्त्र में बहुत ज्यादा महत्व है। वृश्चिक राशि को रहस्यमयी और भावुक राशि है। वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर से मंगल ग्रह भी साथ मिलकर सभी राशियों को प्रभावित करेंगे, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह उनके भाग्योदय का समय हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए सूर्यदेव की वृश्चिक संक्रांति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार में लाभ होगा। बिजनेस में कोई नई साझेदारी हो सकती है, जो लाभकारी होगा। कोर्ट के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मानसिक तनाव दूर होंगे।

विज्ञापन

सिंह राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर से सिंह राशि वालों के लिए यह समय करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है या फिर मौजूदा नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फैमिली बॉन्डिंग मजबूती होगी, जीवन सुखद रहेगा। लव लाइफ में रोमांस रहेगा। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वृश्चिक संक्रांति के बाद बेहद खास रहने वाला है। सूर्य और मंगल का संयुक्त प्रभाव आपके जीवन में काफी सकारात्मक बदलाव लाएगा। करियर और नौकरी में उन्नति होगी। व्यापार में लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा अच्छे स्वास्थ्य का साथ प्राप्त होगा।

विज्ञापन

धनु राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य के विराजमान होने धनु राशि के जातकों के लिए भाग्योदय के नए अवसर सामने आ सकते हैं। आपके उचित प्रयासों से अच्छा-खासा धन लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। कोर्ट के मामले आपके पक्ष में रहेंगे। पारिवारिक जीवन एकता बढ़ेगी। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए भगवान सूर्य का यह गोचर करियर के लिहाज से बहुत अच्छा रहेगा। नई नौकरी मिल सकती है या फिर मौजूदा नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। कारोबारी यात्राओं से व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से लाइफस्टाइल में बदलाव आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आप स्वस्थ और तंदुरुस्त रहेंगे। लाइफ पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ