---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ने बदली चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल; रईसी में गुजरेंगे दिन!

Surya Gochar 2024: 16 नवंबर की सुबह सूर्यदेव ने अपना राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर लिया है। सूर्य के राशि परिवर्तन से उनकी चाल में आए बदलाव से 5 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकने वाली और उनके दिन रईसी में गुजरेंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में सूर्य सबसे प्रभावशाली ग्रह हैं, जिनके राशि या नक्षत्र परिवर्तन से देश-दुनिया पर सबसे अधिक असर होता है। ज्योतिष शास्त्र में उनके महत्व को देखते हुए ही राजा का दर्जा दिया गया है और ग्रहों का स्वामी कहकर उनकी वंदना की गई है। सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिन रहने के बाद दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, जिसे संक्रांति कहते हैं। एक साल में कुल 12 संक्रांति होते हैं।

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

शनिवार 16 नवंबर, 2024 की सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर सूर्य ने तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में गोचर कर लिया है। इस सूर्य गोचर को ‘वृश्चिक संक्रांति’ कहते हैं। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रहों के सेनापति मंगलदेव हैं, जो सूर्य के परम मित्र हैं। वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर को ज्योतिष शास्त्र में बेहद महत्वपूर्ण माना गया है और इसे राजा और सेनापति की मंत्रणा के समान माना गया है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की किस्मत सितारा बुलंद हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: 35 साल तक स्ट्रगल के बाद बेशुमार धन कमाते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

मेष राशि

वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के मेष राशिवाले इस दौरान अधिक आत्मविश्वासी और निर्णायक बनेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिक दृढ़ संकल्पित होंगे। वहीं मानसिक रूप से आप अधिक शांत और स्थिर महसूस करेंगे। धन कमाने के प्रयास और आमदनी में अच्छा तालमेल रहेगा। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आय में वृद्धि होगी। निवेश से भी अच्छा लाभ मिल सकता है। नौकरी और जॉब के फ्रंट पर नौकरीपेशा जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

रुके और अटके काम पर पॉजिटिव असर होगा। लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। बचत में वृद्धि होने से पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। नए निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। महिला मित्रों से सहयोग मिलेगा। वे आपके कार्यों में मदद करेंगी और आपको सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। रोमांस और रिलेशनशिप पर पॉजिटिव असर होगा, संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशिवाले जातक वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के दौरान अधिक आत्मविश्वासी और ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी। आप अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक रहेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने की संभावना है। ऑफिस में साथियों के साथ के साथ संबंध मधुर रहेंगे। व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होगी और मुनाफा बढ़ेगा।

---विज्ञापन---

अटके हुए प्रोजेक्ट्स में गति आएगी और सफलता मिलेगी। अधूरे काम पूरे होंगे और नए अवसर प्राप्त होंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी मामलों में लाभ होगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताने के अवसर मिलेंगे, संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के योग बन सकते हैं।

धनु राशि

धनु राशिवाले जातक वृश्चिक राशि में सूर्य गोचर के दौरान अधिक आशावादी और उत्साही महसूस करेंगे। यात्रा और ज्ञान प्राप्ति के नए अवसर मिलेंगे। आपके धन कमाने के प्रयास को सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन लाभ होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में नए अवसर प्राप्त होंगे। आपकी सैलरी बढ़ने की संभावना है। व्यापारी वर्ग के लोग इस दौरान नए लोगों से मिलेंगे और अपने कारोबार के दायरे का विस्तार करेंगे। सोशल मीडिया मार्केटिंग से आपके लाभ के मार्जिन में अप्रत्याशित उछाल आएगा।

---विज्ञापन---

मित्रों और महिला मित्रों से सहयोग से आपके रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। आप जिस भी फील्ड में हैं, उस कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार होने के योग हैं। आय के नए और बेहतर स्रोत मिलने से धन की बारिश हो सकती हैं। आप दोनों हाथ से पैसा बटोर सकते हैं। पारिवारिक संबंधों में मजबूती आएगी। रिलेशनशिप में भी ताजगी आएगी और रोमांस बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 16, 2024 08:27 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola