Surya Gochar 2024: सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है। जब लोगों की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति ठीक रहती है तो वह समाज में मान-सम्मान पाते हैं। साथ ही सभी कार्यों में सफलता मिलती है। बता दें कि सूर्य देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं लेकिन अगले कुछ घंटे बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। मेष राशि में प्रवेश करते ही खरमास भी खत्म हो जाएगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 13 अप्रैल को राज 9 बजकर 15 मिनट पर अपनी उच्च राशि मेष राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के जीवन पर गहरा असर पड़ने वाला है। आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
वृषभ राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, वृषभ राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहेगा, क्योंकि वृषभ राशि में सूर्य देव बारहवें भाव में गोचर करने वाले हैं। सूर्य देव के गोचर करने से वृषभ राशि वाले लोगों के करियर में अचानक वृद्धि देखने को मिलेगा। साथ ही अचानक धन की प्राप्ति भी हो सकती है। जो लोग नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं उनका सपना जल्द पूरा होने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सावधान रहना होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों को लिए सूर्य का राशि परिवर्तन कई मायने में लाभदायक रहेगा। क्योंकि सूर्य देव मिथुन राशि वालों कुंडली के 11वें भाव में गोचर करेंगे। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों को करियर में परिवर्तन होगा। जो लोग विदेश जातक नौकरी करने के बारे में सोच रहे हैं उनका सपना बहुत जल्द पूरा होगा। साथ ही आध्यात्मिक क्षेत्रों की ओर अधिक झुकाव होगा। कई क्षेत्र से अचानक धन का लाभ होने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा।
सिंह राशि
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से सिंह राशि वाले लोगों को मौज ही मौज रहेगी। क्योंकि सिंह राशि में सूर्य देव नवम भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान सिंह राशि वाले लोगों को उच्च शिक्षा पाने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा। साथ ही सीनियर कार्यों से खुश होंगे और प्रशंसा भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का साथ मिलेगा। साथ ही अचानक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- 13 अप्रैल को खरमास खत्म, बस 9 दिन हैं विवाह के लिए शुभ मुहूर्त, अगले 2 महीने तक नहीं बजेगी शहनाइयां
यह भी पढ़ें- 2038 तक इन राशियों के जीवन से नहीं कम होगा दुखों का अंत, शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या करेगी परेशान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines