हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar 2024: सूर्य देवता के तेज से सावधान रहे हैं ये 3 राशियां! हो सकता है आर्थिक नुकसान

Surya Gochar 2024: 17 अक्टूबर को ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह द्वारा राशि परिवर्तन किया जा रहा है, आइए जानते हैं किन-किन राशियों के लिए सूर्य गोचर समस्या खड़ी कर सकता है?

विज्ञापन
सूर्य गोचर

Surya Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है। अगर ग्रह द्वारा राशि या नक्षत्र परिवर्तन किया जाता है तो इससे सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ सकता है। ग्रह गोचर से 12 राशियों पर अच्छा और बुरा असर पड़ सकता है। आगामी दिनों में ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं जिसका बुरा प्रभाव कुछ राशियों पर होने वाला है। उन राशियों के लिए सूर्य गोचर आर्थिक नुकसान के साथ हो सकता है।

कब हो रहा है सूर्य गोचर?

ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर को सुबह 7 बजकर 52 मिनट पर राशि परिवर्तन करेंगे। इस दौरान सूर्य ग्रह द्वारा तुला राशि में प्रवेश किया जाएगा। तुला में सूर्य का प्रवेश तुला संक्रांति कहलाता है। इस राशि में सूर्य ग्रह 33 दिनों तक विराजमान रहेंगे। 16 नवंबर को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर सूर्य फिर से राशि परिवर्तन करेंगे और वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आइए उन 3 राशियों के बारे में जानते हैं जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन फलदायी नहीं है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर नुकसानदायक रहेगा। आपको कोई भी काम सोच-समझकर करना चाहिए, वरना आपके लिए समस्या बढ़ सकती है। किसी भी चीज के बारे में ज्यादा सोचना आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। धन संबंधित लाभ हो सकता है। इसलिए कहीं निवेश करने से पहले अच्छे से सोच-समझ लें। अपनी सेहत का खास ध्यान रखें। वरना आपके लिए ही समस्या बढ़ सकती है। किसी भी बातों में आने से पहले अपने मन की बात जरूरी सुनें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Shani Gochar: 29 मार्च तक इन 3 राशियों पर होगी पैसों की बारिश! 

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर कठिनाइयों से भरा रहेगा। आपको अपनी वाणी का खास ध्यान रखना है, वरना कुछ अपशब्द बोलने से आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। मनमुटाव और रिश्ते टूटने की नौबत तक आ सकती है। व्यापारियों को निवेश करने के दौरान सावधानी बरतनी होगी। नौकरीपेशा लोग भी नौकरी बदलने का न सोचें। अच्छा खानपान रखें, वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन जीवन में समस्या खड़ी करने वाला हो सकता है। कामकाज और करियर को लेकर आपका मन डगमगा सकता है। किसी बात की चिंता सता सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। खर्चों में बढ़ोतरी और रिश्ते में मनमुटाव हो सकता है। व्यापारियों के लिए नया निवेश नुकसान भरा हो सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- 27 अक्टूबर तक इन 3 राशियों को महालाभ, शुक्र-शनि कृपा से मिलेगा जीवन का हर सुख!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola