Shukra Nakshtra Gochar: 27 अक्टूबर तक इन 3 राशियों को महालाभ, शुक्र-शनि कृपा से मिलेगा जीवन का हर सुख!

Shukra Nakshtra Gochar: 16 अक्टूबर को सुख और वैभव के दाता शुक्र विशाखा नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। शुक्र और शनि की कृपा से 3 राशियों को महालाभ हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

shukra-gochar-vrishchik-rashi

Shukra Nakshtra Gochar: धन, ऐश्वर्य, सौंदर्य, प्रेम, वैवाहिक सुख और भोग-विलास के स्वामी और नियंत्रक ग्रह शुक्र समय-समय पर न केवल राशि परिवर्तन बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी करते हैं। शुक्र अभी विशाखा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 5 अक्टूबर, 2024 को प्रविष्ट हुए थे। 16 अक्टूबर को वे इस नक्षत्र से निकलकर अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। अनुराधा नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष में अनुसार, शुक्र ग्रह के अनुराधा नक्षत्र में गोचर करने से जातक उत्साही, स्पष्टवक्ता, और प्रयोगवादी बनते हैं। उनके जीवन के उतार-चढ़ाव समाप्त हो जाते हैं और जातक को कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होती है। अनुराधा नक्षत्र में शुक्र 27 अक्टूबर, 2024 तक रहेंगे। यूं तो इस नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातक इससे बेहद लाभान्वित होंगे। इन 3 राशियों पर शनि की कृपा भी बरसेगी। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर से वृषभ राशि वालों के लिए बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। आमदनी में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में इन्क्रीमेंट के साथ प्रमोशन मिल मिल सकती है। आपके टैलेंट की सराहना होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और व्यापारिक संबंध मजबूत होंगे। स्टूडेंट जातकों को पढ़ाई में मन लगेगा और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

शुक्र का अनुराधा नक्षत्र में गोचर आपको मानसिक रूप से शांत रखेगा और किसी भी तरह की नकारात्मक भावना पर नियंत्रण रख पाएंगे। नौकरी में स्थिरता आएगी और कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको सम्मानित किया जा सकता है। अचानक धन लाभ होने की संभावना भी है। कारोबार में पुराने कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी और नए निवेश करने के लिए धन उपलब्ध होगा। व्यापारिक यात्राएं लाभदायक रहेंगी।

कुंभ राशि

अनुराधा नक्षत्र में शुक्र गोचर से कुंभ राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने निवेश लाभदायक साबित हो सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है या सैलरी में वृद्धि मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा की सराहना होगी। आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी मिल सकती है। आपको किसी प्रोजेक्ट या कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नए ग्राहक मिलने से व्यापार में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ