Surya Chandra Yuti 2025: ज्योतिष में सूर्य और चंद्र ग्रह का खास महत्व है। ये दोनों शुभ ग्रह हैं, जिनके गोचर का 12 राशियों के जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। सूर्य को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं चंद्र देव को मन, माता और भावनाओं आदि का नियंत्रण ग्रह माना जाता है।
वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जनवरी 2025 का दिन बेहद खास है, क्योंकि इस दिन मकर राशि में सूर्य और चंद्र की युति बन रही है। आज हम आपको पंचांग की मदद से उन तीन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जातकों के लिए सूर्य-चंद्र की युति शुभ रहेगी।
जनवरी में बनेगी सूर्य-चंद्र की युति
पंचांग की गणना के अनुसार, 28 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को दोपहर 2 बजकर 51 मिनट पर चंद्र देव धनु राशि में से निकलकर मकर राशि में गोचर करेंगे। जहां पर पहले से सूर्य देव मौजूद होंगे। दरअसल, 14 जनवरी 2025, दिन मंगलवार को सुबह 9 बजकर 3 मिनट पर सूर्य मकर राशि में गोचर करेंगे। मकर राशि में सूर्य देव 12 फरवरी 2025 को देर रात 10 बजकर 3 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में 28 जनवरी 2025 को मकर राशि में सूर्य और चंद्र का मिलन यानी युति बनेगी।
ये भी पढ़ें- Video: मेष से लेकर मीन तक, जानें 12 राशियों को किस माह होगा सबसे ज्यादा लाभ
सूर्य-चंद्र की युति इन 3 राशियों के लिए रहेगी शुभ!
मेष राशि
मकर राशि में बनने वाली सूर्य-चंद्र की युति का सबसे ज्यादा शुभ प्रभाव मेष राशि के जातकों के ऊपर पड़ने वाला है। कारोबारियों की इनकम में वृद्धि होगी, जिसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। शादीशुदा जातकों के खर्चों में कमी आएगी, जिसके कारण उनकी बचत में इजाफा होगा। कला, संगीत और फैशन आदि रचनात्मक क्षेत्रों में काम कर रहे जातकों को करियर में ऊंचा मुकाम हासिल होगा। ठंड के मौसम में 30 से अधिक आयु के लोगों का स्वास्थ्य सही रहेगा।
वृश्चिक राशि
मेष राशि के साथ-साथ सूर्य-चंद्र की युति का शुभ प्रभाव वृश्चिक राशि के जातकों के ऊपर भी पड़ेगा। शादीशुदा जातकों की भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होने की संभावना है। भाग्य के प्रबल होने के कारण नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन का शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। उम्रदराज जातक यदि रोजाना योगा करेंगे, तो पूरी सर्दी सेहत सही रहेगी। छात्रों की भक्ति और ध्यान में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित जातक घरवालों के साथ धार्मिक यात्राओं पर जाने का प्लान बना सकते हैं। खुद का मकान खरीदने का सपना जल्द दुकानदारों का पूरा हो सकता है।
मकर राशि
सूर्य-चंद्र की युति मकर राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभ रहेगी। नए प्रेम संबंध बनने के योग हैं। दांपत्य जीवन में पहले के मुकाबले और ज्यादा खुशियों का आगमन होगा। नौकरी कर रहे जातकों का कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। जिन लोगों की खुद की दुकान है या जिन लोगों का लोहे से संबंधित कारोबार है, उन्हें अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। खुद की कार खरीदने का सपना मकर राशि के जातकों का जनवरी माह के अंत तक पूरा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: सिद्धि योग से 5 राशियों की लाइफ में आएंगी खुशियां, 1 की तय होगी शादी!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
1 day agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
1 day agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
1 day agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines