Surya Chandra Yog 2026 Rashifal: व्यतिपात योग से बढ़ेंगी इन 3 राशियों की चुनौतियां, हेल्थ, वेल्थ और करियर फ्रंट पर रहना होगा सतर्क

Surya Chandra Yog 2026 Rashifal: 7 फरवरी 2026 को सूर्य-चंद्र के संयोग से व्यतिपात योग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में बेहद अशुभ माना गया है. इस योग का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के लिए हेल्थ, मेंटल स्ट्रेस, धन और करियर में खास चुनौतियां ला सकता है. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

vyatipat-yog

Surya Chandra Yog 2026 Rashifal: सूर्य और चंद्रमा, जो ज्योतिष शास्त्र में राजा और रानी की उपाधि भी पाते हैं, शनिवार 7 जनवरी से व्यतिपात योग के दुष्चक्र में उलझ रहे हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, सूर्य और चंद्र 7 फरवरी को 09:37 पी एम बजे से व्यतिपात योग का निर्माण कर रहे हैं और यह रविवार 8 फरवरी को रविवार को 02:17 ए एम बजे तक व्याप्त रहेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि व्यतिपात योग ज्योतिष के 27 नित्य योगों में 17वां योग है और यह बेहद अशुभ और विनाशकारी माना गया है. 7 फरवरी को बनने वाले व्यतिपात योग का यूं तो सभी राशियों पर व्यापक और गहरा असर होगा, लेकिन 3 राशियों के लिए यह योग विशेष चुनौतियां उत्पन्न कर सकता है, जिससे इन राशियों को हेल्थ, खास कर मेंटल हेल्थ, वेल्थ और करियर के फ्रंट पर बेहद सतर्क रहना होगा और जल्दबाजी से बचना होगा.

विज्ञापन

मेष राशि

व्यतिपात योग मेष राशि के जातकों के लिए मानसिक रूप से भारी साबित हो सकता है. मन में बेचैनी बनी रह सकती है. छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा जल्दी आ सकता है. निर्णय लेने की क्षमता कमजोर पड़ सकती है. करियर में जल्दबाजी नुकसान दे सकती है. वरिष्ठों से मतभेद बढ़ने की आशंका है. बिना सोचे समझे बोले गए शब्द परेशानी खड़ी कर सकते हैं. आर्थिक मामलों में भी सतर्कता जरूरी रहेगी. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं. निवेश करने से पहले कई बार सोचें. हेल्थ के मोर्चे पर सिरदर्द, नींद की कमी और तनाव परेशानी दे सकता है. खासकर मेंटल हेल्थ को नजरअंदाज न करें. इस समय धैर्य और संयम ही सबसे बड़ा सहारा रहेगा.

विज्ञापन

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए व्यतिपात योग असंतुलन लेकर आ सकता है. मन और दिमाग के बीच टकराव महसूस हो सकता है. काम को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता रहेगी. परफेक्शन की चाह आपको थका सकती है. करियर में प्रयास के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल सकते. सहकर्मियों पर भरोसा करना मुश्किल लग सकता है. आर्थिक स्थिति डगमगा सकती है. आय के मुकाबले खर्च अधिक हो सकते हैं. उधार देने या लेने से बचना बेहतर रहेगा. हेल्थ के लिहाज से पेट से जुड़ी समस्या, एंग्जायटी और थकावट परेशान कर सकती है. नकारात्मक सोच हावी हो सकती है. खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव न डालें.

विज्ञापन

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह योग जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा सकता है. मन भारी-भारी सा रहेगा. करियर में रुकावटें आ सकती हैं. मेहनत का पूरा फल न मिलने से निराशा हो सकती है. ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाकर रखना जरूरी होगा. आर्थिक रूप से जोखिम भरे फैसले नुकसान दे सकते हैं. सेविंग्स पर असर पड़ सकता है. पुराने निवेश चिंता बढ़ा सकते हैं. हेल्थ फ्रंट पर कमजोरी महसूस हो सकती है. लो एनर्जी और मानसिक थकान रह सकती है. काम और निजी जीवन में संतुलन बिगड़ सकता है. इस दौरान खुद को अकेला महसूस करना संभव है. धैर्य रखना और खुद को समय देना बेहद जरूरी होगा.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ