Grah Gochar 2024: अक्टूबर माह के आखिरी चार दिनों में कई बड़े ग्रहों का राशि और नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका सीधा असर 12 राशियों के जीवन पर पड़ेगा। जब-जब नवग्रहों का गोचर होता है, तो उससे किसी न किसी राशि में शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। ग्रहों के राजा सूर्य इस समय शुक्र के स्वामित्व वाली राशि तुला में मौजूद हैं। इस बीच 26 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 47 मिनट पर मन के कारक ग्रह चंद्र देव ने कन्या राशि में गोचर कर लिया है। जहां पर वह आने वाले दो दिन यानी 29 अक्टूबर 2024 तक मौजूद रहेंगे।
सूर्य और चन्द्र गोचर से महापात दोष का निर्माण हुआ है, जिसका मिलाजुला प्रभाव 12 राशियों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जातकों की मुश्किलें महापात दोष से बढ़ सकती हैं।
मिथुन राशि
सूर्य-चंद्र के महापात दोष से मिथुन राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। छात्र वर्ग को छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना है, जिसके कारण पिता जी से झगड़ा भी हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के आय के स्रोतों में कमी आएगी, जिससे आर्थिक स्थिति में भी गिरावट आएगी। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उन्हें बड़ा नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस पार्टनर के संबंधों में खटास बनी रहेगी, जिसका नकारात्मक प्रभाव बिजनेस की छवि पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Zodiac Signs: दिवाली से पहले इन 3 राशियों की पैसों से भरेगी झोली! मंगल-चंद्र गोचर से बना नीचभंग राजयोग
कन्या राशि
महापात दोष का बुरा प्रभाव कन्या राशि के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। पार्टनर से लड़ाई होने की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव बढ़ेगा। कलीग के साथ बात-बात पर विवाद होने की संभावना है। स्टूडेंट जातकों के करियर पर इस दोष का नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके बाद पिता जी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के साथ कन्या राशि के जातकों का वाद-विवाद हो सकता है। इसके अलावा मैरिड लाइफ में भी समस्याओं के उत्पन्न होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि
सूर्य-चंद्र के महापात दोष से वृश्चिक राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ेंगी। छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके कारण तनाव रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की परेशानी नींद न आने के कारण बढ़ सकती है। आय के स्रोत में कमी आने से नौकरीपेशा जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। बिजनेसमैन को तगड़ा नुकसान होगा। पारिवारिक जीवन में खुशियों के आगमन होने की जगह परेशानियां बढ़ेंगी।
ये भी पढ़ें- Budh Vakri 2024: 20 दिनों तक 3 राशियों का जीना मुहाल करेंगे बुध; आर्थिक संकट बढ़ाएगी जिंदगी की मुश्किलें!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
4 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines