Budh Vakri 2024: 20 दिनों तक 3 राशियों का जीना मुहाल करेंगे बुध; आर्थिक संकट बढ़ाएगी जिंदगी की मुश्किलें!

Budh Asta 2024: नवंबर की 26 तारीख से बुध की चाल में दोहरा लेकिन नेगेटिव बदलाव होने जा रहा है। उनकी चाल में बदलाव का नकारात्मक असर 3 राशियों के जातकों के करियर, व्यापार, नौकरी, सेहत और लव लाइफ पर सीधे तौर पर पड़ेगा। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

budh-vakri-ast-together

Budh Vakri 2024: वैदिक ज्योतिष में बुध वाणी, संचार, बुद्धि, व्यापार और लाभ के स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। जब भी बुध ग्रह अपनी चाल बदलता है तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अधिक होता है। साल 2024 में नवंबर की 26 तारीख से बुध ग्रह की चाल में दोहरा बदलाव होने जा रहा है। जब बुध शुभ होते हैं, तो वे करियर, व्यापार, नौकरी, सेहत, लव लाइफ, पढ़ाई, खेल-कूद आदि पर नेगेटिव होने से आर्थिक हानियां बढ़ जाती है। इसका 3 राशियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

बुध वक्री और अस्त एक साथ!

वाणी-व्यापार के स्वामी ग्रह बुध नवंबर के महीने में वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इस राशि में वे मंगलवार 26 नवंबर, 2024 को सुबह 8 बजकर 11 मिनट पर वक्री होंगे। वक्री बुध के अशुभ और नकारात्मक असर से जीवन के सभी क्षेत्रों में उथल-पुथल मच सकती है। वहीं, इसी महीने की 29 तारीख (शुक्रवार) से बुध ग्रह 6 बजकर अस्त भी हो जाएंगे। इससे बुध असरहीन हो जाएंगे और किसी प्रकार का फल नहीं दे पाएंगे। इसका 3 राशियों पर बेहद नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं, ये तीन राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वक्री और अस्त बुध का राशियों पर असर

मिथुन राशि

वक्री और अस्त बुध के नेगेटिव असर से मिथुन राशि के जातक चिंतित और अशांत रह सकते हैं। उन्हें छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आने की संभावना है। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। आय के नए स्रोत खुलने में बाधाएं आएंगी। व्यापार में नुकसान होने की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव और कलीग के साथ मतभेद बढ़ सकते हैं। पदोन्नति में देरी हो सकती है। व्यापार में ठहराव आ सकता है। ग्राहक संबंधों में खटास हो सकती है।कारोबारी यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। खुदरा व्यवसाय में भी बिक्री कम हो सकती है। स्टूडेंट के करियर पर नेगेटिव प्रभाव पड़ेगा। एकाग्रता में कमी आएगी। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। मैरिड लाइफ में साथी के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक वक्री और अस्त बुध के नेगेटिव असर से चिड़चिड़े और तनावग्रस्त रह सकते हैं। आपको नींद न आने की समस्या भी हो सकती है। आय के स्रोत कमजोर हो सकते हैं। वहीं, दूसरे ओर धन हानि होने की भी आशंका है। नौकरी में अस्थिरता महसूस होगी। कार्यस्थल पर बदलाव होने की संभावना है। व्यापार में भागीदारी से बचना चाहिए। व्यापार में घाटा हो सकता है। उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। खुदरा व्यवसाय में भी नुकसान हो सकता है। स्टूडेंट की पढ़ाई में रुचि कम होगी। निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन पर नेगेटिव असर होंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातक वक्री और अस्त बुध के नेगेटिव असर चिंतित और उदास रह सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी। आमदनी पर बुरा प्रभाव होग, आय घटेगी। धन हानि होने की संभावना है। कार्यस्थल पर तनाव और परेशानियां हो सकती हैं। प्रमोशन रुक सकता है। व्यापार में नुकसान बढ़ने की आशंका है। कारोबारी यात्राओं से अपेक्षित लाभ नहीं मिलेगा। व्यवसाय में बिक्री कम होने से उद्योग-धंधों में रुकावटें आ सकती हैं। स्टूडेंट के करियर को लेकर निर्णय लेने में कठिनाई होगी। पारिवारिक जीवन में परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव बढ़ सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ