---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

सूर्य-बुध की युति दृष्टि से मालामाल होंगी 3 राशियां; हर क्षेत्र में तरक्की, पैसों से भरी रहेगी जेब

Surya Budh Yuti: सूर्य-बुध युति एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जो सभी राशियों के ऊपर असर डालती है। यह युति तब बनती है, जब ये दोनों ग्रह एक ही राशि या नक्षत्र में एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर होते हैं। 19 अगस्त, 2024 से बन रहे इस खास योग का असर 3 राशियों के जातकों के ऊपर सबसे अधिक होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

Surya Budh Yuti: वैदिक ज्योतिष में सूर्य और बुध एक-दूसरे के परम मित्र हैं। सूर्य सभी ग्रहों के राजा हैं, तो बुध ग्रहों में राजकुमार हैं। इन दोनों की युति, योग और संयोग हमेशा शुभ होते हैं। बुध जहां बुद्धि, विवेक, तर्क चतुराई, वाणी, व्यापार, हास्य, मनोरंजन, प्रेम आदि के कारक ग्रह हैं, तो वहीं सूर्य आत्मा, मनोबल, पिता, नेतृत्व, सरकार, स्वास्थ्य, सोना आदि के स्वामी ग्रह हैं। 19 अगस्त, 2024 को सूर्य और बुध एक ही राशि में एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर स्थित होंगे, ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की इस अवस्था को ‘ग्रह की युति दृष्टि’ कहा गया है, जिसमें दोनों ग्रह समान रूप से फल देने में सक्षम होते हैं। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के ऊपर इसका बेहद सकारात्मक असर होने के योग हैं।

सूर्य-बुध की युति दृष्टि का राशियों पर असर

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक इस दौरान विशेष रूप से लाभान्वित होंगे। आपके सभी काम सफलतापूर्वक संपन्न होंगे। प्राइवेट जॉब करने वालों को नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। व्यापार से जुड़ी गतिवधियों में तेजी आएगी। लाभ के योग बन रहे हैं। आपके समाज सेवा कार्यों से आपको सामाजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। स्टूडेंट्स लिए यह समय अध्ययन और ज्ञान प्राप्त करने के लिए अच्छा रहेगा। उन्हें परीक्षाओं में सफलता और करियर में प्रगति मिल सकती है। पारिवारिक और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे, लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। कारोबारी संबंधों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापारियों के लिए यह समय आर्थिक लाभ का समय हो सकता है। कारोबार में लाभ होने से तनाव होगा। नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातकों के लिए यह समय यात्रा और ज्ञान प्राप्त करने के लिए अच्छा रहेगा। सेहत अच्छी रहने से मन प्रसन्न रहेगा।

कन्या राशि

व्यापार में आर्थिक मजबूती आएगी। एक से अधिक स्रोतों से लाभ होने के योग हैं। धन लाभ और संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सामाजिक जीवन सक्रियता बढ़ेगी। आप नए लोगों से मिलेंगे। आप अपने उचित प्रयासों से लक्ष्य को पाने में सफल होंगे। नौकरीपेशा जातकों को विदेश यात्रा का मौका मिल सकता है। यह समय समाज सेवक के रूप में काम करने के लिए अच्छा है। समाज में सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में कलीग और सीनियर के बीच प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मैरिड लोगों के लिए यह एक बेहतर समय सिद्ध हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वफादारी की मिसाल होते हैं इन 3 राशियों के लोग, दोस्ती और प्यार में दे सकते हैं अपनी जान

ये भी पढ़ें: ये गुफा है कई देवताओं का घर, गणेश जी के कटे सिर से लेकर स्वर्ग के रास्ते के लिए है प्रसिद्ध, जानें यहां की रहस्यमयी बातें

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Aug 14, 2024 09:06 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे वैदिक ज्योतिष (पाराशरीय), अंक ज्योतिष (न्यूमरोलॉजी) और सामुद्रिक शास्त्र के क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक सक्रिय ज्योतिषविद हैं। जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके।  धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola