---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Chandra Gochar 2025: चंद्र खोलेंगे इन 3 राशियों के लिए धन की पोटली! किया राशि परिवर्तन

चंद्र देव ने आज सुबह राशि परिवर्तन कर लिया है। इस समय चंद्र ग्रह मेष राशि में मौजूद हैं। चलिए जानते हैं 27 अप्रैल 2025 को सुबह किस समय चंद्र का गोचर हुआ है और उससे किन-किन राशि वालों को लाभ होने की संभावना है।

---खबर नीचे जारी है---

ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख किया गया है, जिसमें से एक चंद्र ग्रह भी है। चंद्र ग्रह को मन, विचार, सुख, माता और चंचलता आदि का दाता माना जाता है, जो प्रत्येक राशि में दो से तीन तक विराजमान रहते हैं। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, आज यानी 27 अप्रैल 2025 को प्रात: काल 3 बजकर 38 मिनट पर चंद्र देव ने मेष राशि में कदम रखा है। मेष राशि में गोचर करने से पहले चंद्र देव मीन राशि में मौजूद थे।

आज से सवा दो दिन तक 12 राशियों के जीवन के ऊपर चंद्र गोचर का शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ेगा। जहां कुछ राशियों के जीवन में तनाव उत्पन्न होगा तो कई जातकों को मानसिक, शारीरिक और आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी। चलिए जानते हैं आज से चंद्र किन तीन राशियों के लोगों के लिए धन की पोटली खोलने वाले हैं।

---खबर नीचे जारी है---

Chandra Gochar

मिथुन राशि

  • फैमिली में चल रहा विवाद खत्म होगा।
  • घर रेनोवेट करने का फैसला ले सकते हैं।
  • कारोबारियों की किसी पुरानी प्रॉपर्टी की डील पूरी हो जाएगी, जिससे मोटा लाभ होगा।
  • ऑफिस में आ रहे चैलेंजेस को आप समय पर सॉल्व कर लेंगे, जिससे टारगेट आसानी से पूरा हो जाएगा।
  • जीवनसाथी संग चल रहे विवाद को समझदारी से सुलझाने का प्रयास करें।

उपाय- मां लक्ष्मी की पूजा करें और रोजाना घर व मंदिर की सफाई करें।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- Mangal Ast 2025: मंगल अस्त का इन 3 राशियों की आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, मिलेगी रुकी हुई पेमेंट!

धनु राशि

  • माता-पिता के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे, जिससे रिश्तों में गहराई आएगी।
  • बिजनेसमैन समय पर स्मार्ट डिसीजन्स लेंगे, जिससे कंपनी की ग्रोथ होगी।
  • नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को चंद्र देव की कृपा से जल्द खुशखबरी मिलेगी।
  • हर एक उम्र के जातक का स्वास्थ्य चंद्र देव के आशीर्वाद से बढ़िया रहेगा।
  • विवाह योग्य जातकों का रिश्ता अप्रैल माह खत्म होने से पहले पक्का हो सकता है।

उपाय- शाम के समय रोजाना घर की चौखट पर घी का दीपक जलाएं।

---खबर नीचे जारी है---

मकर राशि

  • हाल ही में जिन लोगों का ब्रेकअप हुआ है, वो लोग इमोशनली स्ट्रॉन्ग रहने का प्रयास करें। अन्यथा डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं।
  • फैमिलीवालों के साथ समय बिताने से रिश्तों में गहराई आएगी।
  • नौकरी कर रहे जातकों की आमदनी बढ़ेगी।
  • सही जगह पर निवेश करने से कारोबारियों को धन लाभ होगा और बचत बढ़ेगी।
  • जिन लोगों को संतान की प्राप्ति नहीं हो रही है, उन्हें चंद्र देव के आशीर्वाद से जल्द गुड न्यूज मिलेगी।

उपाय- घर में कबाड़ जमा न होने दें और नियमित रूप से धन की देवी मां लक्ष्मी की उपासना करें।

ये भी पढ़ें- Video: रंक से राजा बनने से पहले सपने में दिखाई देती हैं ये 2 चीजें, क्या आपने देखीं कभी?

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 27, 2025 09:25 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola