---विज्ञापन---

Video: रंक से राजा बनने से पहले सपने में दिखाई देती हैं ये 2 चीजें, क्या आपने देखीं कभी?

स्वप्न शास्त्र में सपने में दिखाई देने वाली हर एक चीज के अर्थ के बारे में बताया गया है। आज कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको उन 2 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सपने में दिखाई देना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये चीजें तब दिखाई देती हैं, जब व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आने वाली होती है।

सपने में ये चीजें दिखना कितना शुभ?
---विज्ञापन---

सोते समय अधिकतर लोगों को सपने दिखाई देते हैं। स्वप्न शास्त्र की मानें तो सपने व्यक्ति को भविष्य से जुड़ी घटनाओं के संकेत देते हैं। कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो व्यक्ति को तब दिखाई देती हैं, जब उसका अच्छा समय आने वाला होता है। हालांकि सपने में दिखाई देने वाली चीजों का ग्रहों से भी संबंध है।

जिन लोगों की कुंडली में गुरु की महादशा या अंतर्दशा चल रही है और कुंडली में गुरु ग्रह मकर में नीच राशि का है तो ऐसे व्यक्ति को पानी से जुड़े सपने बहुत आते हैं। वहीं जिनके ऊपर शुक्र की दशा चल रही हो और कुंडली में शुक्र भी अशुभ हो तो ऐसे व्यक्ति को सपने में बीमार इंसान या बीमारियां दिखाई देती हैं। जिन लोगों की कुंडली में गुरु और शुक्र अच्छा है या शुक्र मीन राशि का है और गुरु कर्क राशि का है तो इसे काफी शुभ माना जाता है। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति को निर्मल जल दिखाई देता है। खुद को निर्मल जल में नहाते हुए देखना और भी शुभ माना जाता है। ये संकेत है कि आने वाले समय में व्यक्ति को मोटा फायदा होने वाला है।

---विज्ञापन---

यदि आप जानना चाहते हैं कि निर्मल जल के अलावा सपने में और किस चीज को देखना अति शुभ माना जाता है तो इसका जवाब आपको ऊपर दिए गए वीडियो में मिल जाएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 27, 2025 08:38 AM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola