Sun Zodiac Change 2024: सभी ग्रहों में सूर्य देव को राजा गया है। साथ ही सूर्य देव की उच्च राशि मेष राशि को माना गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में सूर्य देव अपनी उच्च राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि के लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनके कार्यस्थल पर मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव 13 अप्रैल को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस वक्त मीन राशि में विराजमान हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य देव के मीन राशि में प्रवेश करने से किन-किन राशियों को लाभ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों के लिए सूर्य का मेष राशि में गोचर बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य देव मेष राशि में लग्न भाव में विचरण कर रहे हैं। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ व्यक्तित्व में निखार आएगा। आय कमाने के नए-नए स्रोत बनेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। जो लोग सामाजिक कार्य करते हैं उनको समाज में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का गोचर अनुकूल साबित होगा, क्योंकि सूर्य देव इनकम और लाभ स्थान के भाव में संचरण कर रहे हैं। साथ ही साथ सूर्य देव मिथुन राशि के स्वामी बुध देव के मित्र भी हैं। ऐसे में मिथुन राशि वाले लोगों को कारोबार में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। जो लोग नया कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, उनकी इच्छाएं पूरी होंगी। अचानक धन का लाभ की स्थिति बन सकती है।
तुला राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव के मेष राशि में गोचर करने से तुला राशि वाले लोगों को फायदेमंद रहेगा। क्योंकि सूर्य देव तुला राशि वाले लोगों की कुंडली में सप्तम भाव में संचरण कर रहे हैं। ऐसे में जो लोग शादीशुदा हैं उनके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अचानक आर्थिक लाभ हो सकते हैं। लेकिन सेहत में थोड़ी दिक्कत हो सकती है।
यह भी पढ़ें- मृत्यु के कुछ देर पहले क्यों बंद हो जाती है आवाज?
यह भी पढ़ें- भाग्य के कारक ग्रह जल्द करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, इन 5 राशियों का होगा भाग्योदय
यह भी पढ़ें- 8 अप्रैल को इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव के आसार, सूर्य ग्रहण का पड़ेगा असर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
7 mins agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
17 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
18 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
20 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
23 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
5 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines