18 और 19 अप्रैल को सूर्य, शुक्र, शनि बनाएंगे 'एकादशांश योग', इन 7 राशियों का भाग्य बदलेगा करवट

जब दो ग्रहों के बीच का कोण 32.73 डिग्री होता है, तो इस विशेष कोणीय संयोग को एकादशांश या ग्यारहांश योग कहते हैं। 18 और 19 अप्रैल को सूर्य, शुक्र और शनि इस विशेष का निर्माण कर रहे हैं। आइए जानते हैं, किन 7 राशियों के जातकों पर इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा?

ekadashansh-yoga-grah-gochar-2025-rashifal

हिन्दू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में एकादश यानी ग्यारह के संख्या को बेहद शुभ माना गया है। इस अंक के स्वामी भगवान विष्णु हैं। जब किसी कुंडली में दो ग्रहों के बीच का कोण लगभग 32.73 डिग्री होता है, तो इस विशेष कोणीय संबंध या संयोग को एकादशांश या ग्यारहांश योग कहते हैं। वास्तव में, ज्योतिष शास्त्र में ‘एकादशांश’ (एकादश + अंश’) एक सूक्ष्म लेकिन महत्वपूर्ण ज्योतिषीय कोण है।

विज्ञापन

इसे अंग्रेज़ी में अनडेसाइल एस्पेक्ट (Undecile Aspect) कहा जाता है, जिसका दूसरा नाम एल्फटाइल एस्पेक्ट (Elftile Aspect) भी है। ज्योतिष गणना के मुताबिक, 18 और 19 अप्रैल को सूर्य, शुक्र और शनि बनाएंगे इसी ‘एकादशांश योग’ का निर्माण करेंगे। आइए जानते हैं, एकादशांश योग या अनडेसाइल एस्पेक्ट क्या है, क्यों महत्वपूर्ण है और किन राशियों के जातकों पर इस योग का प्रभाव पड़ेगा?

विज्ञापन

ऐसे बनता है एकादशांश योग

गणित ज्योतिष के अनुसार, पूरे राशिचक्र में 360 डिग्री होते हैं। जब 360 डिग्री को 11 बराबर हिस्सों में बांटते हैं, हर हिस्सा लगभग 32.73 डिग्री का बनता है। इस 32.73 डिग्री को एकादशांश या अनडेसाइल कहते हैं। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार, जब दो ग्रह इतने डिग्री के फासले पर होते हैं, तो उनके बीच के कोणीय योग और परस्पर दृष्टि को एकादशांश योग यानी कहते अनडेसाइल एस्पेक्ट हैं। बता दें, अनडेसाइल शब्द लैटिन भाषा के शब्द अनडेसीम (Undecim) से बना हही, जिसका अर्थ है ग्यारह।

सूर्य, शुक्र और शनि के एकादशांश योग का राशियों पर असर

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एकादशांश योग जातक यानी व्यक्ति के ऊपर बहुत भीतरी, सूक्ष्म और आध्यात्मिक प्रभाव डालता है। यह योग अपने प्रभाव से प्रभाव से व्यक्ति के भीतर की प्रेरणा को जाग्रत करता है, जिससे व्यक्ति आत्मिक यानी आंतरिक ऊर्जा को गति मिलती है। फलतः व्यक्ति में रचनात्मकता और एकाग्रता में वृद्धि होती है, जिसका कार्य करने की क्षमता पर बेहद सकारात्मक असर पड़ता है। आइए जानते हैं, सूर्य, शुक्र और शनि के ग्यारहांश योग का किन 7 राशियों पर बेहद पॉजिटिव असर होने के योग हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

एकादशांश योग से मेष राशि वालों के लिए करियर में उत्कृष्ट प्रगति के योग हैं। सूर्य और शनि का संयोग आपके पेशेवर जीवन में नई ऊर्जा भरेगा, जिससे आप लक्ष्यों के प्रति अधिक केंद्रित होंगे। शुक्र की कृपा से रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, और आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। हालांकि, शनि की चेतावनी है कि जल्दबाजी से बचें, धैर्य से काम लेने पर ही दीर्घकालिक सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए एकादशांश योग से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुक्र-शनि का योग नए आय स्रोत खोलेगा, और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी या प्रेमी के साथ तालमेल बेहतर होगा, जिससे रिश्तों में नई गर्माहट आएगी। आध्यात्मिक गतिविधियों से मन को शांति मिलेगी, और आंतरिक संतुष्टि बढ़ेगी।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह एकादशांश योग पारिवारिक सुख लेकर आएगा। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी, और नए सहयोगी मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा, खासकर पुरानी बीमारियों से राहत मिल सकती है। कोई शुभ समाचार आपको खुशी देगा, जिससे उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को इस समय सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का लाभ मिलेगा। एकादशांश योग में सूर्य का प्रभाव आपको सम्मान दिलाएगा, और रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के अवसर मिलेंगे। निवेश के मामले में भाग्य साथ देगा, संपत्ति या अन्य वित्तीय योजनाओं से लाभ होगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह एकादशांश योग प्रेम और वैवाहिक जीवन में खुशहाली लाएगा। शुक्र की कृपा से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी, और करियर में नए अवसर आएँगे, खासकर विदेशी संबंधों से लाभ होगा। ध्यान और योग से मानसिक शांति मिलेगी, जिससे आत्मबल बढ़ेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

एकादशांश योग धनु राशि वालों के लिए शिक्षा और ज्ञान का क्षेत्र फलदायी रहेगा। शोध या उच्च शिक्षा में सफलता मिलेगी, और आध्यात्मिक यात्राएं लाभकारी होंगी। शनि की दृष्टि से विदेश में नए अवसर मिल सकते हैं, जो भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को इस सप्ताह सामाजिक प्रभाव बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके विचारों और नवाचारी प्रयासों की सराहना होगी। तकनीकी क्षेत्र में विशेष सफलता मिल सकती है। शनि की कृपा से आर्थिक स्थिरता आएगी, और धन संबंधी चिंताएँ कम होंगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ