सूर्य-चंद्र ने बनाया वैधृति योग, चमकी 3 राशियों की किस्मत; बनने लगेंगे बिगड़े काम

28 मार्च, 2025 को दोपहर में सूर्य और चंद्रमा वैधृति योग का निर्माण किया। यूं तो सूर्य-चंद्र वैधृति योग से अधिकांश राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह काफी शुभ सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

surya-chandra-vaidhriti-yoga-2025-horoscope

शुक्रवार 28 मार्च, 2025 को दोपहर में 1 बजकर 11 मिनट से सूर्य और चंद्रमा ने वैधृति योग का निर्माण किया है। सूर्य और चंद्रमा का यह वैधृति योग तब बनता है जब सूर्य और चंद्रमा एक विशेष कोण पर और विशेष नक्षत्र में होते हैं। इसे ज्योतिष शास्त्र में एक महत्वपूर्ण योग माना गया है, जो तात्कालिक प्रभावों के आधार पर शुभ और अशुभ परिणाम देता है।

विज्ञापन

यूं तो सूर्य-चंद्र वैधृति योग से अधिकांश राशियों पर नकारात्मक असर पड़ने की आशंका है, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद फलदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए यह समय उनके भाग्य को संवार सकता है। खासकर कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। जिन कार्यों में लंबे समय से बाधाएं आ रही थीं, वे अब ठीक होने लगेंगी। नौकरी, बिजनेस या अपने काम से संबंधित यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना है, तो यह समय उपयुक्त है। काम पर फोकस और निपुणता बनाए रखने से सफलता आपके करीब आएगी।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय लाभकारी हो सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है और पुराने विवाद सुलझने के आसार बन सकते हैं। सामाजिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है, जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण और समझदारी रखने से रिश्तों में बिगड़े संबंध ठीक हो जाएंगे। शिक्षा, कारोबार, नया निर्माण आदि शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए यह योग शांति और समृद्धि का संकेत दर्शा रहा है। यह समय करियर के क्षेत्र में प्रगति का हो सकता है। जिन लोगों के साथ आपके रिश्ते तनावपूर्ण थे, वे अब सुधरने के संकेत दे रहे हैं। आपका आत्मविश्वास और काम के प्रति समर्पण बढ़ेगा। आप अपने कार्यों में लचीलापन और धैर्य रखें, इससे आपको सफलता मिलेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ