---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Grah Gochar 2025: मई माह में 6 ग्रह बदलेंगे अपनी राशियां, जानें सभी 12 राशियों पर इसका असर

खगोलीय दृष्टिकोण और ग्रह गोचर की दृष्टि से मई 2025 का महीना से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कुल 6 ग्रह अपनी राशियों में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इस प्रकार के गोचर परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। आइए जानते हैं, सभी 12 राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा?

---विज्ञापन---

ज्योतिष आकलन के मुताबिक, साल 2025 का मई महीना खगोलीय दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि इस महीने कुल छह ग्रह अपनी राशियों में परिवर्तन करने जा रहे हैं। इन ग्रहों में एक ग्रह एक ही महीने में दो बार अपनी राशि में बदलाव करेंगे। लिहाजा, इस माह में ग्रहों के इस प्रकार के गोचर परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर दिखाई देगा। आइए जानें, कौन-कौन से ग्रह कब और किस राशि में प्रवेश करेंगे।

मई 2025 में कब है किस ग्रह का राशि परिवर्तन

7 मई, 2025: मई की शुरुआत में बुध ग्रह सबसे पहले राशि परिवर्तन करेंगे। वे 7 मई 2025, बुधवार को सुबह में 4:13 AM बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इस गोचर से बुद्धि, संवाद और व्यापार से जुड़ी गतिविधियां प्रभावित होंगी।

---विज्ञापन---

14 मई, 2025: इसके बाद देवगुरु बृहस्पति का बड़ा परिवर्तन होगा। वे 14 मई 2025, बुधवार की रात 11:20 PM बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। यह गोचर शिक्षा, विवाह, और धार्मिक कार्यों पर असर डालेगा।

15 मई, 2025: सूर्य 15 मई 2025, बृहस्पतिवार को रात 12:20 AM बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के इस गोचर ऊर्जा, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रभावित होंगी।

---विज्ञापन---

18 मई, 2025: इसके बाद, 18 मई 2025, रविवार को दो बड़े छाया ग्रह राहु और केतु एक साथ अपनी राशियां बदलेंगे। राहु ग्रह दोपहर के बाद 4:30 PM बजे कुंभ राशि में और केतु ग्रह उसी समय सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। ये गोचर आध्यात्मिकता, भ्रम, अनिश्चितता और अचानक घटने वाली घटनाओं से जुड़े होते हैं।

23 मई, 2025: इसके बाद बुध एक बार फिर गोचर करेंगे और 23 मई 2025, शुक्रवार को दोपहर 1:05 PM बजे वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। यह बुध का कम समय में दूसरी बार गोचर है, जो संवाद और सोच के तरीके में बदलाव ला सकता है।

---विज्ञापन---

31 मई 2025: अंत में, शुक्र ग्रह 31 मई 2025, शनिवार को सुबह 11:42 AM बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र का यह गोचर प्रेम, कला, सौंदर्य और विलासिता से जुड़े क्षेत्रों में बदलाव लाएगा।

ये भी पढ़ें: गर्मियों में घर के इस कोने में रखें मिट्टी का घड़ा, मिलेगी शांति और स्वास्थ्य लाभ, दूर होगा धन संकट

---विज्ञापन---

मई 2025 में 6 ग्रहों के राशि परिवर्तन का राशियों पर असर

मई 2025 में 6 ग्रहों की ये हलचल सभी 12 राशियों के जीवन में कई सकारात्मक और चुनौतीपूर्ण प्रभाव लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं, किस राशि के जातकों के जीवन में क्या-क्या खास बदलाव आएंगे?

मेष राशि

इस महीने बुध और शुक्र का शुभ प्रभाव आपके लिए लाभदायक रहेगा। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं और करियर में भी आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी और आत्मविश्वास बना रहेगा। हालांकि, राहु-केतु का प्रभाव मानसिक तनाव और बेचैनी ला सकता है, इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। खासकर 18 मई के आसपास कोई भी बड़ा निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें और सोच-समझकर ही कदम उठाएं।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

सूर्य और बुध का प्रवेश आपकी राशि के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। आर्थिक रूप से आप सशक्त होंगे और सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कार्यों में भी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। लेकिन शुक्र के मेष राशि में गोचर के कारण प्रेम संबंधों में कुछ खटास आ सकती है। इसलिए रिश्तों में संवाद बनाए रखें और कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें।

मिथुन राशि

इस माह बृहस्पति का आगमन मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहेगा। शिक्षा, करियर और विवाह से संबंधित शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यह समय आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है। हालांकि, बुध के दो बार गोचर करने से आपकी योजनाओं में थोड़ा उलटफेर संभव है। किसी भी प्रकार का अनुबंध या समझौता करने से पहले सावधानी बरतना आवश्यक होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शुक्र की कृपा से आप रचनात्मक कार्यों में सफलता पाएंगे। कला, लेखन या डिज़ाइन जैसे क्षेत्रों में आपकी प्रतिभा निखरेगी। हालांकि राहु-केतु के प्रभाव के कारण पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव आ सकता है। इसलिए परिवार के साथ समय बिताएं और संवाद बनाए रखें ताकि गलतफहमियां उत्पन्न न हों।

सिंह राशि

सूर्य का प्रभाव इस महीने आपकी नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को नई ऊँचाइयां देगा। आप जिस कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने की संभावना प्रबल है। परंतु केतु के प्रभाव से कुछ भ्रम की स्थिति बन सकती है और आप धोखे का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सतर्क रहें और किसी भी बात पर आँख मूंदकर भरोसा न करें। आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होना आपके लिए सकारात्मक रहेगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

बुध का गोचर आपके लिए व्यावसायिक दृष्टिकोण से लाभदायक सिद्ध होगा। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं और व्यवसाय में भी विस्तार हो सकता है। लेकिन बृहस्पति की स्थिति के कारण कुछ निर्णयों में विलंब हो सकता है। इस दौरान धैर्य बनाए रखना और रणनीतिक सोच के साथ आगे बढ़ना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

तुला राशि

शुक्र का शुभ प्रभाव प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में सुखद परिणाम लाएगा। इस समय नए रिश्ते बन सकते हैं और पहले से चल रहे संबंधों में भी गहराई आएगी। परंतु राहु का प्रभाव मानसिक तनाव और असमंजस की स्थिति पैदा कर सकता है। इसलिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें और योग या ध्यान जैसे उपायों को अपनाएं।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

बृहस्पति की कृपा से आप आर्थिक दृष्टि से लाभ की स्थिति में रहेंगे। निवेश और धन संचय के अच्छे योग बन रहे हैं। लेकिन केतु के कारण कुछ गुप्त शत्रु या पीठ पीछे षड्यंत्र हो सकता है, जिससे आपको सावधान रहना होगा। किसी पर भी बिना जांच-पड़ताल के भरोसा करना हानिकर हो सकता है।

धनु राशि

सूर्य और बुध का सकारात्मक प्रभाव करियर में प्रगति दिलाएगा। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो आपके विकास को गति देंगी। हालांकि राहु की स्थिति यात्राओं में विघ्न डाल सकती है या लंबी यात्राएं थकान और तनाव का कारण बन सकती हैं। इसलिए अनावश्यक यात्रा से बचें और योजनाओं को सावधानी से क्रियान्वित करें।

---विज्ञापन---

मकर राशि

शुक्र का प्रभाव आपको धन लाभ और विलासितापूर्ण सुख-सुविधाएं दिलाएगा। व्यापार में लाभ और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। हालांकि बृहस्पति के कारण कुछ निर्णयों में विलंब या असमंजस रह सकता है। इस समय योजनाबद्ध तरीके से काम करना और धैर्य रखना ही सफलता की कुंजी होगा।

कुंभ राशि

राहु का प्रवेश आपके जीवन में कुछ अनोखे और अप्रत्याशित अवसर लेकर आ सकता है। आप नए क्षेत्रों में प्रयास करेंगे और सफल भी हो सकते हैं। लेकिन केतु का प्रभाव आपकी सेहत को प्रभावित कर सकता है। नियमित व्यायाम, योग और संतुलित आहार को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

---विज्ञापन---

मीन राशि

बृहस्पति की कृपा से आपको भौतिक और आध्यात्मिक दोनों ही क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आपकी अंतर्ज्ञान शक्ति प्रबल रहेगी और समाज में सम्मान मिलेगा। हालांकि बुध के दोहरे गोचर के कारण थोड़ी उलझन या भ्रम की स्थिति बन सकती है। इसलिए कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

ये भी पढ़ें: पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण दिशा में वास्तु अनुसार लगाएं ये तस्वीरें, होगी तरक्की; बढ़ता ही जाएगा धन

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Apr 22, 2025 10:54 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola