Mangal Gochar 2025: सिंह राशि में मंगल गोचर से बढ़ेंगी इन 5 राशियों की मुसीबतें, धन और सेहत हानि से जीना होगा मुहाल

मंगल ग्रह एक राशि में लगभग डेढ़ महीने तक रहते हैं। अभी वे कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। इसके बाद वे सिंह राशि में प्रवेश करेंगे, जो कई राशियों के अनुकूल हो सकता है। लेकिन, सिंह राशि में मंगल गोचर से 5 राशियों पर मुसीबतों का कह टूट सकता है और पैसे के लिए तरसना पड़ सकता है।

Mars Transit in Chitra Nakshatra

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगल ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी राशियों के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर स्पष्ट रूप से पड़ता है। वर्तमान में मंगल ग्रह कर्क राशि में स्थित हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार, वे 7 जून, 2025 को आधी रात के बाद 2:28 AM बजे सिंह राशि में गोचर करेंगे। आमतौर पर मंगल का सिंह राशि में प्रवेश कई राशियों के लिए शुभ परिणाम देने वाला होता है, लेकिन इस राशि में मंगल गोचर 5 राशियों के लिए कठिनाइयां लेकर आने के योग भी बना रहा है।

विज्ञापन

सिंह राशि में मंगल गोचर का राशियों पर असर

ज्योतिष आकलन के मुताबिक, इन 5 राशियों के जातकों को अपने करियर में अड़चनों, शिक्षा में बाधाओं, व्यापार में घाटे और निजी जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। जीवनशैली में असंतुलन, गुस्सा या जल्दबाजी के कारण रिश्तों में खटास आ सकती है। यह समय इन राशियों के लोगों के लिए सावधानी बरतने और अपने निर्णयों में धैर्य रखने का होगा, ताकि वे इस नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकें। आइए जानते हैं, ये 5 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

वृषभ राशि

इस समय कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों से तालमेल बैठाने में कठिनाई हो सकती है। व्यापार में भी किसी साझेदारी या लेन-देन को लेकर भ्रम या मतभेद संभव हैं। अचानक से खर्चों में वृद्धि हो सकती है। यह समय वित्तीय दृष्टि से काफी चुनौतीपूर्ण रह सकता है, खासकर यदि आपने हाल में कोई बड़ा निवेश किया है या किसी आर्थिक योजना पर कार्य कर रहे हैं। पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस, अपच या एसिडिटी हो सकती है। मानसिक रूप से भी तनाव का अनुभव हो सकता है, जिससे कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है।

विज्ञापन

कर्क राशि

पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। घर में किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है या जीवनसाथी से विचारों में मतभेद होने की संभावना है। आमदनी के स्रोत कमजोर हो सकते हैं या नियमित आय में बाधा आ सकती है। इस दौरान अनावश्यक खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे बजट बिगड़ सकता है। सिरदर्द, बेचैनी या मानसिक थकान महसूस हो सकती है। नींद की कमी या चिंताओं के कारण एकाग्रता में गिरावट भी हो सकती है।

तुला राशि

करियर को लेकर कुछ रुकावटें महसूस हो सकती हैं। जो लोग प्रमोशन या सैलरी में बढ़ोतरी की राह देख रहे हैं, उन्हें निराशा हाथ लग सकती है। व्यापार में अचानक घाटा या बड़ी डील में देरी संभव है। यदि पहले से कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो वह इस समय फिर से उभर सकता है। कागजात, कान्ट्रैक्ट के दस्तावेजों से संबंधित किसी चूक के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप बहुत बिजी लाइफस्टाइल रखते हैं, तो इस समय जोड़ों में दर्द, शरीर में अकड़न या किसी चोट का खतरा बना रह सकता है।

विज्ञापन

मकर राशि

आर्थिक स्थिति पर अचानक संकट आ सकता है। किसी प्रकार का निवेश नुकसानदेह साबित हो सकता है और उधार देने या लेने में विशेष सतर्कता की आवश्यकता होगी। इस अवधि में यदि लंबी दूरी की यात्रा की योजना है, तो विशेष सावधानी बरतना आवश्यक है। छोटी लापरवाही भी दुर्घटना या चोट का कारण बन सकती है। ब्लड प्रेशर, हड्डियों या घुटनों से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। पहले से कोई पुरानी बीमारी है तो उसका प्रभाव बढ़ सकता है।

मीन राशि

कार्यक्षेत्र में सहयोगियों या दूसरे कर्मचारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी पर अधिक भरोसा करना इस समय जोखिमपूर्ण हो सकता है, क्योंकि धोखे की संभावना बनी हुई है। घरेलू वातावरण में कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। किसी पुराने मुद्दे को लेकर मनमुटाव या दूरी महसूस हो सकती है, जिससे भावनात्मक दबाव बढ़ सकता है। मानसिक रूप से थकावट या तनाव का अनुभव हो सकता है। नींद से जुड़ी परेशानियां, अत्यधिक सोच या डिप्रेशन जैसे प्रॉबलम भी हो सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ