Shunya Sadhna Siddhi: भारतीय आध्यात्म जगत में बहुत सी अद्भुत साधनाएं बताई गई हैं। इस पूरे विश्व में ऐसा कुछ भी नहीं है जो इन साधनाओं के माध्यम से व्यक्ति प्राप्त न कर सकें। शून्य साधना सिद्धि भी ऐसा ही एक अनुष्ठान है। इस अनुष्ठान को पूरा करने के बाद व्यक्ति जब भी, जो भी चाहें, आसानी से प्राप्त कर सकता है।
यह भी पढ़ें: बड़े-से-बड़े संकट की काट हैं प्रदोष के ये उपाय परन्तु रखें ये सावधानियां
कैसे करें इस अनुष्ठान को (Shunya Sadhna Siddhi)
यह अत्यन्त जटिल साधना है और रात्रि के समय किसी सिद्ध श्मशान स्थल में की जाती है। इसमें अमावस्या की मध्य रात्रि (आधी रात) को दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं। सवा किलो जौ के आटे से एक मानव आकृति बना कर उस पर सिंदूर लगा दें। अब इस पुतले का सामने रखकर उसकी प्राण संजीवन क्रिया करें।
इसके बाद अपने चारों ओर सुरक्षा घेरा बना कर दसों दिशाओं का बंधन करें। अब अपने गुरु और इष्टदेव को प्रणाम कर उनसे आज्ञा तथा आशीर्वाद लें। अंत में हकीक माला से निम्न मंत्र का जप करें।
ॐ शून्य पिण्डायै मनोवांछित कार्य सिद्धयै क्रीं क्रीं श्मशान कालिके भूत दाहनायै सिद्धयै फट्
यह भी पढ़ें: इसलिए सिर्फ रात में ही दिखते हैं भूत-प्रेत, इस तरह आप भी कर सकते हैं उन्हें वश में
साधना में ध्यान रखें ये नियम
पूजा के बाद उस पुतले को दक्षिण दिशा की ओर जाकर रख दें। अब आपका एक दिन का प्रयोग पूर्ण होगा। इस प्रकार आपको लगातार 21 दिनों तक करना है। साधना पूरी होने के बाद साधक जिस भी वस्तु की इच्छा करेगा, वहीं शून्य हवा में प्राप्त हो जाया करेगी। यदि वह किसी असंभव कार्य को करना चाहेगा तो वह भी आसानी से कर सकेगा। हालांकि इस अनुष्ठान को केवल गुरु आज्ञा से ही पूर्ण किया जाना चाहिए, अन्यथा संकेट भी आ सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
8 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
1 day agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
2 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
3 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
4 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
5 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines