Pankaj Mishra
Read More
Shukrawar Ke Upay: 11 अगस्त 2023 और दिन शुक्रवार है। सनातन हिन्दू धर्म में शुक्रवार को मां लक्ष्मी और वैभव का दिन माना जाता है। मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्ति के लिए विधिवत पूजन किया जाता है। ज्योतिष के अनुसार, शुक्रवार के दिन कुछ उपाय करने से कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत हो सकती है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से व्यक्ति धन संपन्न बन सकता है।
मान्यता के अनुसार, शुक्रवार को ‘ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः:’ मंत्र का जाप करने से लाभ मिल सकता है। इस दिन लक्ष्मी स्तोत्र, कनकधारा स्तोत्र या फिर श्री सूक्त का पाठ करना चाहिए। इससे धन की कमी दूर हो सकती है और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है।
साथ ही, लक्ष्मी माता के सामने लाल बिंदी, चुनरी, चूड़ियाँ और अन्य श्रृंगार करने से सौभाग्य बढ़ सकता है और पति की आयु भी बढ़ सकती है।

Maa Lakshmi
यह भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal, 11 August 2023: आज इन 2 राशियों की हेल्थ हो सकती है डाउन, बाकी के लिए शुभ रहेगा दिन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
न्यूज 24 पर पढ़ें ज्योतिष, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।