Shukrawar Ke Upay: शास्त्रों में मां लक्ष्मी को धन की दात्री कहा गया है। जो भी लक्ष्मी जी को किसी भी तरह प्रसन्न कर लेता है, उसकी गरीबी सदा के लिए दूर हो जाती है। यही कारण है कि प्रत्येक दीवाली पर उनकी पूजा की जाती है। मां लक्ष्मी एक ऐसी देवी हैं जिन्हें प्रसन्न करना बहुत ही आसान है।
ज्योतिषाचार्य पंडित रामदास के अनुसार शुक्रवार को लक्ष्मी जी का वार माना गया है। ज्योतिष के ग्रंथों में उनकी आराधना के कई तरीके बताए गए हैं। इनमें से कुछ में बहुत ज्यादा कर्मकांड और पूजा-पाठ करने की जरूरत होती है। जबकि कई उपाय बहुत ही आसान और सरल होते हैं। जानिए ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में
यह भी पढ़ेंः अमावस्या पर पीपल में चढ़ाएं यह चीज, पितृ दोष व कालसर्पदोष दूर होंगे
लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने के उपाय (Shukrawar Ke Upay)
प्रत्येक शुक्रवार का करें यह एक उपाय
यदि आप भी मां भगवती की आराधना करना चाहते हैं तो प्रत्येक शुक्रवार को लक्ष्मीजी का व्रत करें। इसके साथ ही सुबह स्नान के बाद पूजा कर श्रीसूक्त व लक्ष्मीसूक्त का पाठ करें। श्रीसूक्त और लक्ष्मीसूक्त का पाठ इतना आसान है कि इसमें अधिकतम 5 मिनट ही लगते हैं। इस उपाय से लक्ष्मीजी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं और भक्तों को मनचाहा वर देती है।
करें लक्ष्मी यज्ञ
मां भगवती को प्रसन्न करने के लिए यदि संभव हो तो लक्ष्मी यज्ञ करना चाहिए। अन्य कर्मकांडों की तुलना में यह उपाय बहुत जल्दी कार्य करता है। इस यज्ञ के करने से भक्तों को समस्त प्रकार की रिद्धि और सिद्धियां प्राप्त होती हैं।
यह भी पढ़ेंः Long Ke Totke: हर बिगड़ा काम बना देगा लौंग का यह उपाय, मंगलवार को ऐसे करें टोटका
शुक्रवार को किसी छोटी कन्या को वस्त्र तथा भोजन दान करें
शास्त्रों के अनुसार लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने का एक बहुत ही सरल उपाय है। इस ज्योतिषीय उपाय में आपको केवल इतना सा करना है कि आप प्रत्येक शुक्रवार को किसी छोटी कन्या (यदि भिखारी हो तो बेहतर होगा) को भोजन तथा वस्त्र दान करें। ऐसा करने से आप निश्चित रूप से अपार धन-संपदा प्राप्त कर सकेंगे।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
8 hrs agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
3 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
5 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines