Shukra Gochar 2025 : ये 5 राशि वाले हो जाएं सावधान, शुक्र चलने वाले हैं उल्टी चाल!

Shukra Gochar 2025 : शुक्र मार्च की शुरुआत में शुक्र उल्टी चाल चलने वाले हैं। इस कारण 5 राशि वालों को बेहद ही सावधान रहना होगा। इसके साथ ही इन राशि वालों को संभलकर भी चलना होगा।

shukra gochar

शुक्र की वक्री चाल से सावधान रहें ये राशियां!

Shukra Gochar 2025 : धन, यश और वैभव की दाता शुक्र मीन राशि में मौजूद हैं। मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं। वहीं, 2 मार्च से शुक्रदेव इसी राशि में वक्री चाल चलने जा रहे हैं। शुक्र के वक्री चाल चलने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह असर शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ रहने वाला है।

विज्ञापन

शुक्र की वक्री चाल के कारण कुछ राशि वालों के जीवन में समस्याओं से भरा समय आने वाला है। इस कारण शुक्र की वक्री चाल के चलते 5 राशि वालों को बेहद ही संभलकर रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशि वाले हैं, जिनको संभलकर रहने की आवश्कता है।

विज्ञापन

सिंह राशि

मीन राशि में शुक्र का वक्री होना सिंह राशि वालों के 8वें भाव पर प्रभाव डालेगा। इस कारण इन राशि वालों को इस दौरान अनावश्यक खर्चों का सामना करना पड़ेगा। इसके साथ ही धन हानि भी होने की पूरी संभावना है। कोई भी पुराना निवेश आपको नुकसान दे सकता है। इस कारण आपको सावधानी से निर्णय लेना होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको जूझना पड़ सकता है। इस दौरान आपको यूरिनरी और हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के 6वें भाव पर यह प्रभाव पड़ेगा। इससे दांपत्य जीवन और लव रिलेशनशिप में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। आपको कार्यक्षेत्र में बाधाओं का अनुभव हो सकता है। अगर आप प्रमोशन और नौकरी की चाह रख रहे हैं तो अभी आपको ऐसा कुछ नहीं मिलने वाला है। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपको पाचन संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के पांचवें भाव में शुक्र वक्री होंगे। इससे लव रिलेशनशिप में तनाव, ब्रेकअप या धोखे की संभावना हो सकती है। जो लोग शेयर बाजार, क्रिप्टो करेंसी या सट्टे में निवेश कर रहे हैं, उन्हें खासा सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि उनको अधिक नुकसान हो सकता है।

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र वक्री होंगे। इस कारण कम्युनिकेशन में गलतफहमियां बढ़ेंगी, जिससे आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। व्यापार या नौकरी में साझेदारी में विवाद हो सकता है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। वाहन या डॉक्युमेंट संबंधी समस्याओं का सामना आपको करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कुंभ राशि

कुंभ राशि के द्वितीय भाव में यह प्रभाव पड़ने वाला है। इस दौरान अचानक धन हानि और अवांछित खर्चों से आपका बजट बिगड़ सकता है। पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव और गलतफहमी हो सकती है। वाणी पर संयम न रखने से आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। इससे आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ