5 राशियों के करियर, व्यापार सहित हर क्षेत्र में प्रगति, शुक्र उदय से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य

Shukra Uday 2024: शुभ ग्रह शुक्र 66 दिनों तक अस्त रहने के बाद 29 जून, 2024 को उदित होने वाले हैं। हिन्दू धर्म के अनुसार रुके हुए मांगलिक कार्य, जैसे विवाह, सगाई, मुंडन, गृह प्रवेश आदि फिर से शुरू हो जाएंगे। आइए जानते हैं, शुक्र उदय का राशियों पर क्या असर पड़ने की संभावना है?

Shukra-Uday-2024

शुक्र उदय 2024

Shukra Uday 2024: ऐश्वर्य-वैभव, भौतिक सुख, भोग-विलास, कला, सौंदर्य, वैवाहिक आनंद आदि के स्वामी और कारक ग्रह शुक्र का अस्त और उदय होना जीवन पर व्यापक असर डालता है। इनके अस्त होने से सभी मांगलिक रोक दिए जाते हैं, जो उनके उदय होने के बाद ही शुरू होते हैं। साल 2024 में शुक्र 25 अप्रैल को अस्त हुए थे, जो 29 जून को उदित होने वाले हैं। कुल 66 दिनों की अवधि के बाद शुक्र के उदय होने से सभी राशियों के ऊपर गहरा असर होगा, लेकिन 5 राशियां इससे सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी।

विज्ञापन

शुक्र उदय का राशियों पर असर

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों पर शुक्र उदय का अनुकूल प्रभाव पड़ने के योग हैं। व्यवसाय की नई योजना पर काम शुरू होने की संभावना है। धन की व्यवस्था में सफलता मिलेगी। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों का सहयोग मिल सकता है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होने के योग दर्शा रहा है। लेखन से जुड़े लोगों को अच्छी रॉयल्टी मिल सकती है।

विज्ञापन

कन्या राशि:

शुक्र उदय होने से कन्या राशि के जातकों के जीवन पर अप्रत्याशित शुभ असर होने की संभावना है। नौकरी पेशा जातकों का ट्रांसफर उनके मनचाहे विभाग और शहर में हो सकती है। घर के बच्चे पढ़ाई में अव्वल आ सकते हैं। स्टूडेंट्स जातकों का दाखिला अच्छे कॉलेज में होने के योग हैं। प्रॉपर्टी खरीदने की चाहत पूरी हो सकती है। पारिवारिक और सामाजिक संबंध मधुर होंगे।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के जीवन में शुक्र के उदित होने से सकारात्मक परिवर्तन आने के योग बन रहे हैं। कारोबारियों को बंपर लाभ होने की संभावना है। आय के नए स्रोत तलाशने के प्रयास सफल होंगे। धन संकट दूर हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों की कम्यूनिकेशन स्किल बढ़ेगी, जो उनके करियर को मजबूती देगी। मैरिड लाइफ में रोमांस और खुशियां बढेंगी।

विज्ञापन

मकर राशि:

इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा बरसेगी, जिससे जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति होगी। धन-धान्य में वृद्धि के योग बनेंगे। जीवन के सामान्य रहन-सहन का स्तर लग्जरी लाइफस्टाइल में बदल सकता है। राजनीति से जुड़े जातकों को सत्ता में भागीदारी मिलने के प्रबल योग हैं। वैवाहिक जीवन बहुत आनंदमय होगा। स्वास्थ्य परेशानियां दूर होंगी।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों पर शुक्र उदय से करियर, व्यापार, नौकरी, सामाजिक और पारिवारिक संबंध पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। आकस्मिक धन प्राप्ति के योग हैं। किसी को दिया हुआ भारी राशि का कर्ज सूद समेत मिलने की संभावना है। शिक्षा से जुड़े जातक सम्मानित और पुरुस्कृत हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में विलासिता बढ़ेगी।

विज्ञापन

शुक्र उदय से फिर शुरू होंगे मांगलिक कार्य

हिन्दू धर्म में शुक्र के अस्त होने को ‘तारा अस्त’ होना भी कहते हैं। इनके अस्त होने से सभी प्रकार के शुभ कार्य रोक दिए जाते हैं। 29 जून को उनके उदय के बाद विवाह, रोका-सगाई, नए घर के लिए भूमि-पूजन, गृह प्रवेश, उपनयन और मुंडन आदि काम फिर से आरंभ हो जाएंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ