---विज्ञापन---

रूचक राजयोग क्या है? एक जून से 12 राशियों पर होगा कैसा असर, मंगल के राशि परिवर्तन से बनेगा योग

Ruchaka Rajyoga: रूचक राजयोग से सभी राशियों के जातकों के जीवन पर काफी सकारात्मक असर पड़ता है। 1 जून, 2024 को मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन से इस राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं कि रूचक राजयोग क्या है और सभी राशियों पर इसका असर होगा?

---विज्ञापन---

Ruchaka Rajyoga: शारीरिक बल और ऊर्जा, पराक्रम, साहस, वीरता, भूमि, युद्ध, सेना, पुलिस, अस्त्रशस्त्र, शासकीय सेवा, बिजली, आग, भाई आदि के स्वामी और कारक ग्रह मंगल 1 जून, 2024 से राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस तारीख से वे बृहस्पति की मीन राशि के निकल कर अपनी स्वराशि मेष में गोचर करेंगे। मेष उनकी मूल त्रिकोण राशि है, जिसमें मंगल का गोचर बहुत शुभ होता है। इससे भी बढ़िया बात है कि मंगल अपने इस राशि परिवर्तन से ‘रूचक राजयोग’ का निर्माण कर रहे हैं। बता दें, मंगल को ग्रहों के सेनापति की उपाधि दी गई है, और उन्हें भूमि पुत्र भी कहा जाता है। आइए जानते हैं, रूचक राजयोग क्या है, कैसे बनता है और इसका राशियों पर क्या असर होगा?

रूचक राजयोग क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, रूचक राजयोग मंगल ग्रह से बना एक विशेष योग है, जो बहुत शुभकारी और फलदायी है। इसकी शुभता और प्रभाव के कारण इसे कुंडली के ‘पंच महापुरुष राजयोग’ में शामिल किया गया है। जिस व्यक्ति की कुंडली में रूचक राजयोग बनता है, वह व्यक्ति बलवान, धनवान और भाग्यवान होता है। उसे आजीवन मान-सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है।

---विज्ञापन---

रूचक राजयोग कैसे बनता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रूचक राजयोग बनने की दो परिस्थितियां हैं। पहला, यह तब बनता है, जब मंगल ग्रह कुंडली के केंद्र भाव यानी पहले, 4थे, 7वें और 10वें भाव (घर) में होता है। इन केंद्र भावों में मंगल की स्थिति जब अपनी स्वराशि वृश्चिक, उच्च राशि मकर या मूल त्रिकोण मेष राशि में होती है, तब रूचक राजयोग बनता है। दूसरा, जब मंगल पंचम और नवम भाव में अपनी मूल त्रिकोण राशि मेष में हो। 1 जून से बनने वाला रूचक राजयोग नवम भाव में स्थित मेष राशि में मंगल के विराजमान होने से बनेगा।

रूचक राजयोग का राशियों पर असर

मेष राशि: स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। धन की आमद बढ़ेगी। जीवन सुखमय होगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि: व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी, स्टाइपेंड मिलने के प्रबल योग हैं।

मिथुन राशि: बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार के सिलसिले में फलदायी यात्रा होगी। मनोरंजन में समय व्यतीत होगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि: मां का आशीर्वाद बना रहेगा। मातृधन से नया व्यवसाय शुरू होने के योग हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह राशि: आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होगा। रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक संकट समाप्त होगा।

---विज्ञापन---

कन्या राशि: राजनीति से जुड़े जातक चुनाव में विजयी हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।

तुला राशि: कारोबार के सिलसिले में विदेश यात्रा के योग हैं। विदेश में आपके काम का विस्तार हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि: नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर उनकी मनपसंद जगह पर हो सकता है। धन की आमद बढ़ेगी।

धनु राशि: धार्मिक-आध्यात्मिक उत्थान होगा। सामाजिक कार्यों से प्रतिष्ठा और धन में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा पर जा सकते हैं।

---विज्ञापन---

मकर राशि: आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है, जैसे- लॉटरी लग सकती है या बड़ी राशि का पुरस्कार मिल सकता है।

कुंभ राशि: व्यापार में अच्छे पार्टनरशिप का ऑफर मिलने के योग हैं। व्यावसाय में मुनाफे का मार्जिन बढ़ेगा। आर्थिक चिंता दूर होगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि: स्टूडेंट्स के प्रोजेक्ट को अवार्ड मिल सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। सपरिवार टूर पर जाने के योग हैं।

ये भी पढ़ें: विवाह में देरी के लिए जिम्मेदार हैं ये ग्रह, कुंडली के 2 भाव दोष से पड़ता है खास असर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कन्या राशि के लिए 5 बेस्ट करियर ऑप्शन, जिसमें दे सकते हैं सर्वश्रेष्ठ योगदान

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 28, 2024 08:53 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola