---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

मेष समेत 5 राशियों के सारे कष्ट और संकट होंगे दूर, शुक्र और सूर्य की युति बनाएगी खुशहाल

Shukra Surya Yuti 2024: इसमें कोई संदेह नहीं है कि ग्रहों के गोचर और राशि परिवर्तन से नकारात्मक और सकारात्मक दोनों असर होते हैं। कुंडली के शुभ भाव में शुभ ग्रहों के संयोग से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। 19 मई, 2024 को हुई शुक्र और सूर्य की युति 5 राशियों के जातकों के लिए भाग्योदय का समय हो सकता है। आइए जानते हैं कि इन 5 राशियों के जीवन में क्या अच्छा होने की संभावनाएं हैं?

---विज्ञापन---

Shukra Surya Yuti 2024: समय बलवान होता है और कभी रुकता नहीं है। परिस्थितियां भी कभी एक जैसी नहीं रहती हैं। यह ग्रहों के गोचर और राशि परिवर्तन से स्पष्ट महसूस होता है। साल 2024 में ग्रह-गोचर की दृष्टि से 19 मई की तारीख काफी महत्वपूर्ण है। इस तारीख को शुक्र ग्रह ने मेष राशि से निकल कर वृषभ राशि में गोचर किया है, जो उसकी अपनी राशि है। शुक्र ग्रह के इस राशि परिवर्तन के कारण अनेक शुभ योग बन रहे हैं। इन योगों में से एक है, शुक्रादित्य योग यानी शुक्र और सूर्य की युति। शुक्र-सूर्य युति के शुभ प्रभाव से 5 राशियों—मेष, कर्क, कन्या, धनु और मीन—के सारे कष्ट और आर्थिक संकट दूर हो जाने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, इन 5 राशियों के जीवन में क्या सकारात्मक परिवर्तन आने की संभावनाएं है?

शुक्र-सूर्य युति का राशियों पर प्रभाव

मेष राशि:

शुक्रादित्य योग यानी शुक्र और सूर्य की युति के प्रभाव से मेष राशि के जातकों के जीवन में उल्लेखनीय बदलाव आने के योग बन रहे हैं। इसका सबसे अधिक असर स्टूडेंट्स जातकों पर पड़ेगा, उनके करियर में एक पॉजिटिव उछाल आने की संभावना है। स्कॉलरशिप की बदौलत वे पढ़ाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं। घर में धन की आमद बढ़ेगी। गुप्त धन लाभ भी हो सकता है। स्वास्थ्य बढ़िया रहेगा।

---विज्ञापन---

कर्क राशि:

कर्क राशि के जातकों की जीवन पर शुक्र-सूर्य की युति के प्रभाव से भाग्योदय होने संभावना है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। जीवन से ईर्ष्या, शक, द्वेष आदि नकारात्मक भाव समाप्त होंगे। व्यापार में जोखिम कम होगा, लाभ की दर तेज होगी। कारोबारी यात्राओं से नई डील मिलने की संभावनाएं हैं। स्वास्थ्य समस्याएं दूर होंगी। आध्यात्मिकता का उदय होगा।

कन्या राशि:

शुक्रादित्य योग के असर से कन्या राशि के जातकों के जीवन से मानसिक तनाव और अवसाद समाप्त होंगे, खुशियां बढेंगी। धन हानि और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय चले आ रहे मुकदमे और कानूनी विवादों से मुक्ति मिलेगी। आय के नए स्रोत मिलने से पर्याप्त धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े जातकों की सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

धनु राशि:

शुक्र और सूर्य के संयोग से धनु राशि के जातकों के जीवन से प्रतिकूलताएं कम होंगी और अनुकूलताएं बढ़ेंगी। मित्रों के सहयोग से रुके हुए महत्वपूर्ण अधूरे काम पूरे होंगे। रचनात्मक कार्यों में वृद्धि होगी, जो नई पहचान दे सकती है। उचित आर्थिक उपायों से धन लाभ होगा और जीवन से अस्थिरता समाप्त होगी। छात्रों के करियर में सकारात्मक बदलाव आएगा। पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?

---विज्ञापन---

मीन राशि:

इस राशि के जातकों के जीवन पर शुक्रादित्य योग का दूरगामी प्रभाव पड़ने की संभावना है। धन का प्रबंध होने से व्यापार की नई योजना पर अनिर्णय की स्थिति समाप्त होगी। वार्तालाप और संचार कौशल से जल्द ही धन की आमद होने लगेगी। आर्थिक चिंता दूर होने से पारिवारिक जीवन सुखमय होगा, भावनात्मक खुशी बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें: जन्म के महीने से कौन-सा रत्न पहनना है अशुभ? भूल से भी न करें धारण, वरना…

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

First published on: May 19, 2024 06:04 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola