---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Vakri Grah: ग्रह का वक्री होना क्या है, इसका असर क्या होता, कौन ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री?

Vakri Grah: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों की दो चाल हैं, सामान्य और वक्री। इस शास्त्र में ग्रहों के वक्री होने को बहुत खास दृष्टिकोण से देखा, समझा और उसके असर का विश्लेषण किया जाता है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि ग्रह का वक्री होना क्या है, ग्रहों के वक्री होने का असर क्या होता और कौन-से ग्रह हैं, जो कभी वक्री नहीं होते हैं?

---विज्ञापन---

Vakri Grah: ग्रहों का वक्री होना एक विशेष ज्योतिषीय घटना है, क्योंकि वक्री ग्रह के अच्छे परिणाम कम और घातक असर अधिक होते हैं। आइए जानते हैं कि ग्रहों का वक्री होना क्या है और वक्री ग्रह का क्या असर होता है और ऐसे कौन-से ग्रह हैं, जो कभी वक्री नहीं होते हैं और क्यों?

ग्रह का वक्री होना क्या है?

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रहों का वक्री होना एक ऐसी खगोलीय घटना है, जिसमें ग्रह अपनी सामान्य गति के विपरीत दिशा में जाता हुआ प्रतीत होता है। कहने का तात्पर्य यह है कि जब ग्रह वक्री होते हैं, तो वे अपनी राशि में पीछे की ओर जाते दिखते हैं। हालांकि, इस अवस्था में ग्रहों की ऊर्जा, ज्योतिष मान्यता के अनुसार बहुत बढ़ जाती है, लेकिन उन्हें कमजोर और कम प्रभावी माना जाता है। वहीं कुछ ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक इस अवस्था में ग्रहों का अपनी ऊर्जा पर नियंत्रण नहीं होता है। बता दें, ग्रहों के वक्री होने को सामान्य भाषा में ‘ग्रहों की उल्टी चाल’ (Reverse Movement of Planet) कहते हैं।

---विज्ञापन---

राशियों पर वक्री ग्रह का असर

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, ग्रहों के वक्री होने का प्रभाव विभिन्न राशियों पर अलग-अलग तरह से पड़ता है. यह राशियों की कुंडली के भावों (घर) में स्थिति, ग्रहों की अपनी स्थिति, जन्म कुंडली में अन्य ग्रहों व राशियों की स्थिति और परस्पर संबंध आदि से निर्धारित होता है। सामान्य तौर पर जब ग्रह वक्री होते हैं, तो अक्सर राशियों के अनुसार, राशिफल में विलंब, बाधाएं और चुनौतियां आती हैं। वहीं, कुछ राशियों के लिए वक्री ग्रह नए अवसरों और विकास का भी समय हो सकता है। यह भी देखा गया है कि वक्री ग्रह हमेशा अशुभ फल नहीं देते हैं। यह कई स्थितयों पर निभर करता है।

वक्री ग्रह कब शुभ फल देते हैं?

जब वक्री ग्रह शुभ भाव, जैसे कुंडली में 1, 4, 5, 7, 9 और 10 भावों बली यानी मजबूत होते हैं, तो शुभ फल दे सकते हैं। वहीं, किसी शुभ और बली मित्र ग्रह के साथ युति में होने से भी वक्री ग्रह शुभ प्रभाव दिखा सकते हैं या उनका नकारात्मक असर घट जाता है। साथ ही, यदि वक्री ग्रह किसी शुभ और बली ग्रह से दृष्टि प्राप्त कर रहा हो, इस स्थति में वह भी शुभ फल दे सकते हैं।

---विज्ञापन---

ग्रहों के अनुसार वक्री ग्रह का असर

ज्योतिष शास्त्र में वक्री ग्रहों को कमजोर माना गया है यानी फल देने की उनकी क्षमता और प्रभाव घट जाती है। परिणास्वरूप वक्री ग्रह का असर उनके कारकत्व के अनुसार नकारात्मक हो जाता है:

---विज्ञापन---

वक्री बुध : इनके वक्री होने से व्यवसाय, संचार और यात्रा में बाधाएं पैदा होती हैं।

वक्री शनि: ये करियर और स्वास्थ्य को अधिक प्रभावित करते हैं।

---विज्ञापन---

वक्री गुरु: ये प्रायः ज्ञान, शिक्षा और धन की आमद और भाग्य में बाधाएं और चुनौतियां बढ़ा देते हैं।

वक्री शुक्र: वक्री शुक्र प्रेम संबंधों और खर्च पर विशेष असर डालते हैं।

---विज्ञापन---

वक्री मंगल: दुर्घटनाएं हो सकती हैं, आत्मविश्वास और साहस में कमी आ सकती है।

ये भी पढ़ें: Ghode ki Naal ke Fayde: घोड़े की नाल से जुड़े 5 वास्तु टिप्स बनाएंगे धनवान

---विज्ञापन---

ये दो ग्रह कभी नहीं होते हैं वक्री

वैदिक ज्योतिष के मुताबिक दो ग्रह ऐसे हैं, जो कभी वक्री नहीं होते हैं, ये हैं सूर्य और चंद्रमा। सूर्य ग्रहों के राजा है, तो चंद्रमा को ग्रहों की रानी माना गया है। इन दोनों को विशेषाधिकार प्राप्त है। यही कारण है कि दोनों ग्रह वक्री होने के दोष से मुक्त हैं। मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा सभी ग्रहों के नियंत्रक हैं और इसलिए वे कभी वक्री नहीं होते हैं। साथ ही, ये भी बता दें कि राहु और केतु भी वक्री नहीं माने जाते हैं, लेकिन ये कभी सीधी गति में नहीं होते हैं।

ये भी पढ़ें: ग्रहों से जुड़े 7 रंग जो बनते हैं भाग्योदय का कारण, करते हैं धन और सफलता को आकर्षित

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: May 18, 2024 08:43 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola