Shukra Gochar: शुक्र ग्रह का स्वाति नक्षत्र में गोचर बनाएगा इन 5 राशियों धनवान; भोगेंगे जीवन का हर सुख!

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह वैदिक ज्योतिष के बेहद शुभ ग्रह हैं, जो धन, वैभव और सुख के दाता माने गए हैं। 24 सितंबर, 2024 को शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर स्वाति नक्षत्र में विराजमान होंगे। उनका यह नक्षत्र परिवर्तन 5 राशियों को धनवान बना सकता है। आइए जानते हैं, ये राशियां कौन-सी हैं?

shukra-planet-gochar-2024

Shukra Gochar: शुक्र ग्रह वैदिक ज्योतिष के एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रह हैं, क्योंकि वे जो फल देते हैं, वह जिंदगी के बेहद जरूरी पहलुओं से जुड़ा हुआ है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वे असुर और दैत्यों के गुरु हैं, लेकिन इसके बावजूद वे काफी शुभ ग्रह हैं, जो वैभव, धन, ऐश्वर्य, रूप-सौन्दर्य, सुखी वैवाहिक जीवन, कामकला, सुंदर वस्तुएं, कला, संगीत, नृत्य, अभिनय आदि के स्वामी हैं।

विज्ञापन

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह के न केवल राशि परिवर्तन से बल्कि नक्षत्र परिवर्तन से भी इन पहलुओं पर गहरा प्रभाव पड़ता है। मंगलवार 24 सितंबर, 2024 को दोपहर बाद शुक्र ग्रह चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। स्वाति नक्षत्र तुला राशि में आता है। शुक्र ग्रह के इस नक्षत्र गोचर का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ता है, लेकिन 5 राशियों के जातकों के लिए यह बेहद लाभकारी साबित हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

स्वाति नक्षत्र में शुक्र गोचर का असर

वृषभ राशि

आपके व्यापार में वृद्धि होगी। नए ग्राहक मिलेंगे। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। प्रेम संबंधों में गहराई आएगी। विवाह के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

आपके उचित प्रयासों को सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ होगा। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शेयर मार्केट में निवेश परिणाम आपके हक में होगा। रिलेशनशिप में पार्टनर से नजदीकियां बढ़ेंगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लव लाइफ में रिश्ते मजबूत होंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

व्यापार से आपके इनकम में वृद्धि होगी। नए व्यापारिक संबंध बनेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। जॉब और धन कमाने के प्रयास में सफलता मिलेगी। रिलेशनशिप और प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। लव लाइफ में एक कदम आगे बढ़ते हुए विवाह के योग बन रहे हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

आपके प्रयास से धन की आमद का एक निश्चित स्रोत फिक्स होने की संभावना है। इससे आपकी मानसिक परेशानी कम होने के योग हैं। जॉब में वर्क प्लेस पर सबका साथ मिलेगा। आपकी रुचि कला और सृजनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किडनी संबंधी समस्याओं से राहत मिलने से प्रसन्नता होगी।

धनु राशि

व्यापार से आपकी इनकम में जबरदस्त लाभ होगा। पैसे से संबंधित समस्याओं से राहत मिलेगी। नए व्यापारिक अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में भी धन लाभ के योग बन रहे हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है। आपकी रूचि रहस्यवाद और अध्यात्म की ओर बढ़ेगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ