9 जुलाई से संभलकर रहें इन 3 राशियों के लोग, पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर से होंगे ये नुकसान

Shukra Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के एक शक्तिशाली और प्रभावशाली ग्रह शुक्र 9 जुलाई, 2024 से उल्टी चाल चल रहे शनि के नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करेंगे, जिसका नकारात्मक असर 3 राशियों पर पड़ने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों की जातकों के जीवन में क्या बदलाव आएंगे?

shukra-nakshtra-parivartan

Shukra Nakshatra Parivartan: वैदिक ज्योतिष के प्रभावशाली ग्रहों में एक शुक्र ग्रह की हर हलचल बेहद महत्वपूर्ण मानी गई है। शुक्र ग्रह अपनी शुभता के लिए विशेष तौर पर जाने जाते हैं, क्योंकि वे सौंदर्य, प्रेम संबंध, नृत्य और कला, धन-ऐश्वर्य, जीवन के भौतिक सुख, लग्जरी यानी भोग-विलासिता, रिश्ते-नाते और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह है। मंगलवार 9 जुलाई, 2024 की रात 9 बजकर 44 मिनट पर शुक्रदेव नक्षत्र पुष्य में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी शनिदेव हैं, जो अभी उल्टी चाल रहे हैं। यूं तो शुक्र ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन अनेक राशियों के लिए लाभकारी है, लेकिन 3 राशियों पर इसका नेगेटिव प्रभाव पड़ने की संभावना हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

पुष्य नक्षत्र में शुक्र गोचर का नकारात्मक असर

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अलाभकारी साबित हो सकता है। वाणिज्य-व्यापार के लिए यह समय बहुत अनुकूल नहीं है। व्यापारियों को कारोबार में अभी कोई नया निवेश करने से बचना चाहिए। कोई बड़ी डील होते-होते रुक सकती है। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों की आय घटने की संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा ऑफिस में कलीग या बॉस से विवाद होने के योग हैं। आपका ट्रांसफर हो सकता है, जो आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। स्टूडेंट्स जातकों का मन पढ़ाई से दूर हो सकता है। करियर को लेकर मन बेचैन रहेगा। अभी कोई नई संपत्ति लेने से बचें, आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। परिवार में किसी के गंभीर रूप से बीमार पड़ने की संभावना है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर का असर अनुकूल नहीं होने के योग दर्शा रहा है। व्यापारियों को अचानक भारी नुकसान होने की संभावना है। कोई बड़ी डील होते-होते रुक सकती है। प्राइवेट नौकरीपेशा जातकों का ट्रांसफर हो सकता है, जो उनकी परेशानियां बढ़ा सकता है। खर्चे बढ़ेंगे जबकि धन की आमद घट सकती है। बनते हुए काम बिगड़ सकते हैं। गाड़ी संभल कर चलाएं, दुर्घटना होने योग हैं। जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार के सदस्यों में मनमुटाव हो सकता है। माता-पिता को कष्ट संभव है। लाइफ पार्टनर से दूरी बढ़ सकती है। लव लाइफ में अड़चनें बढ़ने के योग हैं।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र गोचर का नक्षत्र परिवर्तन नकारात्मक सिद्ध हो सकता है। जीवन में निराशा बढ़ेगी। आर्थिक संकट बढ़ने के योग हैं। प्राइवेट जॉब करने वालों की तरक्की रुक सकती है। अधिकारी वर्ग नाराज रह सकते हैं। कारोबार में शुरू किया गया कोई नया वेंचर धन की समस्या के कारण ठप हो सकता है। अच्छे स्टाफ के कंपनी छोड़ने के कारण लाभ का मार्जिन घट सकता है। स्टूडेंट्स जातकों को पढ़ाई और प्रोजेक्ट पूरा करने में बाधाएं आ सकती हैं। टीचर आपसे खफा हो सकते हैं। पैतृक संपत्ति के विवाद में कोई कोर्ट-कचहरी का चक्कर लग सकता है। रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ