Shukra Nakshatra Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में शुक्र उच्च होता है तो जातक राजा जैसा सुखी और आलीशान जीवन व्यतीत करता है। शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह धन-वैभव और आकर्षण के दाता हैं। लेकिन वहीं जब शुक्र कुंडली में अशुभ होता है तो जीवन अभावपूर्ण हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र ग्रह की स्थिति में बदलाव होता है तो जातक के जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2023 के अंत में शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। साथ ही दिसंबर माह के अंत में ही शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र वृश्चिक राशि में रहते हुए 28 दिसंबर की दोपहर 1 बजकर 2 मिनट पर अनुराधा नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्र अनुराधा नक्षत्र में 17 फरवरी 2024 तक रहेंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि शुक्र ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशि वालों की किस्मत चमकने वाली है।
अनुराधा नक्षत्र के स्वामी है शनि देव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव है। ऐसे में अनुराधा नक्षत्र को सफलता, बुद्धिमत्ता, कारोबार, निवेश और अध्यात्म से जोड़ कर देखा जाता है। माना जाता है कि शुक्र के अनुराधा नक्षत्र में रहने से रिश्तों, स्नेह, भोग और विलास में वृद्धि होती है। तो आइए इस खबर में जानते हैं शुक्र ग्रह अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने से किन-किन राशियों का जीवन बदलने वाला है।
यह भी पढ़ें- मकर संक्रांति पर काले या सफेद किस रंग के तिल का दान करना होता है शुभ, जानें यहां
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब शुक्र अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो वृषभ राशि के सातवें भाव रहेंगे। राशि के सातवें भाव विवाह, जीवन साथी, और व्यापार के लिए जाना जाता है। ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही कारोबार में खूब धन का लाभ होगा। वैवाहिक जीवन की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जो जातक सिंगल हैं उनके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। व्यक्ति के सौंदर्य और व्यक्तित्व में निखार आएगा।
यह भी पढ़ें- साल 2024 में शनि-सूर्य की होगी युति, 3 राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें
कर्क राशि
शुक्र ग्रह का अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करने से जातक के लव लाइफ बेहतर रहेगा। साथ ही जीवन में तमाम तरह की खुशियां दस्तक देंगी। जो जातक आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, उनका बैंक बैलेंस बढ़ेगा। साथ ही छात्र प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है। जातक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकता है।
सिंह राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन जीवन में बड़ी राहत लेकर आएगी। जातक पुरानी परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी। वैवाहिक जीवन अच्छा व्यतीत होगा। साथ ही परिवार वालों का भरपूर साथ मिलेगा। भौतिक सुख जैसे नए गाड़ी, घर जैसे सुख-सुविधाएं प्राप्त हो सकती है। कारोबार में जमकर मुनाफा होगा।
यह भी पढ़ें- सप्ताह के 2 दिन भूलकर न जलाएं अगरबत्ती, घर में छा जाएगी कंगाली!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
12 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
19 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines